मगन है राम धुन में जो भगत उनका निराला है लिरिक्स

यह भजन उन भक्तों के बारे में है, जो राम के नाम में मग्न रहते हैं। जब कोई भक्त राम के धुन में पूरी तरह समर्पित हो जाता है, तो उसकी दुनिया ही बदल जाती है। इस भजन के माध्यम से हम समझ सकते हैं कि जब भक्तों का मन राम के नाम में रमा रहता है, तो उसका जीवन हर दुख और कष्ट से मुक्त हो जाता है।

Magan Hai Ram Dhun Me Jo Bhagat Unka Nirala Hai Lyrics

मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।

दोहा – सभी देवों से इस संसार में,
एक देव प्यारा है,
वो दीनो हिनो और दुखियों का,
बस एक सहारा है,
जो पल में दूर कर देता है,
संकट नाम जपने से,
पवनसुत केसरी नंदन,
वो बजरंगी हमारा है,
वो बजरंगी हमारा है।

मगन है राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।1।

मेरे हनुमान के जैसा,
नहीं कोई देव न्यारा है,
शरण में आ गया जो भी,
उसे हनुमत ने संभाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।2।

सुने विनती सभी की जो भी इनको,
याद करता है,
हर एक संकट मेरे बजरंगी ने,
भक्तो का टाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।3।

झुकाकर शीश चरणों में,
सुनाया हाल जिसने भी,
भरे भंडार खुशियों से,
मेरा बजरंगी बाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।4।

दीवानी राम की दुनिया,
राम जिनके दीवाने है,
मुसीबत से प्रभु श्री राम को,
पल में निकाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।5।

नहीं विद्वान कोई है,
मेरे हनुमत सा दुनिया में,
जहाँ हनुमान है वहाँ ज्ञान का,
फैला उजाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।6।

मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है,
करे सब दूर संकट जो,
अंजनी माँ का लाला है,
मगन हैं राम धुन में जो,
भगत उनका निराला है।7।

राम के नाम में सच्ची श्रद्धा रखने वाला भक्त दुनिया के सारे सुखों को त्याग कर भी परम सुख की प्राप्ति कर लेता है। यह भजन हमें यह संदेश देता है कि अगर हम सच्चे दिल से राम के धुन में मग्न रहते हैं, तो भगवान की कृपा हमारे साथ हमेशा रहती है। उनके आशीर्वाद से हर काम आसान हो जाता है।

Leave a comment