कपि रामदूत कहलाए जब लंका जलाने आए भजन लिरिक्स

कपि रामदूत कहलाए जब लंका जलाने आए भजन श्री हनुमान जी की अद्भुत शक्ति, भक्ति और पराक्रम को दर्शाता है। यह भजन हमें उस पावन क्षण की याद दिलाता है जब श्री राम के प्रिय दूत हनुमान जी ने लंका में अपनी महिमा प्रकट की थी। माता सीता की खोज में वे लंका पहुँचे और अपने बल, बुद्धि व वीरता से पूरी लंका को हिला दिया। यह भजन हमें सिखाता है कि जब संकट सामने हो, तो हनुमान जी की भक्ति और साहस से उसे परास्त किया जा सकता है।

Kapi Ramdut Kahlaye Jab Lanka Jalane Aaye

कपि रामदूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

कभी इस डाल पर कभी उस डाल पर,
कभी इस डाल पर कभी उस डाल पर
सारे फल फूल तोड़ गिराए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

बोला लंकेश्वर है बड़ा ये निडर,
बोला लंकेश्वर है बड़ा ये निडर
अपनी भक्ति की शक्ति दिखाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

जब वो पकडे गए धर के जकड़े गए,
जब वो पकडे गए धर के जकड़े गए
पूँछ अपनी वो इतनी बढ़ाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

आग बढ़ने लगी लंका जलने लगी,
आग बढ़ने लगी लंका जलने लगी
हर तरफ हाहाकार मचाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

जब वो शंकर सुवन किए लंका दहन,
जब वो शंकर सुवन किए लंका दहन
इक विभीषण की कुटिया जलाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

कपि रामदूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए
कपि राम दूत कहलाए,
जब लंका जलाने आए।।

हनुमान जी केवल श्री राम के दूत ही नहीं, बल्कि भक्तों के रक्षक और संकटमोचक भी हैं। उनकी भक्ति करने से जीवन में आने वाले सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। यदि यह भजन सुनकर आपके मन में श्री हनुमान जी के प्रति और अधिक श्रद्धा जागृत हुई है, तो कैसा करिश्मा तूने ये हनुमान कर दिया भजन भी जरूर पढ़ें, जो उनके अलौकिक चमत्कारों और कृपा का बखान करता है। जय श्री राम! जय हनुमान!

Leave a comment