जिसने दी है मुझे पहचान, वो अंजनी का लाला है एक प्रेरणादायक भजन है, जो श्री हनुमान जी की महिमा को प्रकट करता है। इस भजन में भक्त अपनी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान जी से जुड़ी उनकी असीम कृपा और साहस का गुणगान करते हैं। अंजनी के लाला हनुमान जी ने हमेशा अपने भक्तों की रक्षा की है और उनकी मुश्किलों को दूर किया है।
Jisane Di Hai Mujhe Pahchan Vo Anjani Ka Lala Hai Lyrics
जिसने दी है मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है,
जिससे परिवार मेरा खुशहाल,
वो अंजनी का लाला है,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।1।
सालासर दरबार निराला,
यहाँ कटता है संकट सारा,
जो सुने भक्तो की फरियाद,
वो अंजनी का लाला है,
वो अंजनी का लाला है,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।2।
कोई भक्त नहीं है ऐसा,
मेरे बालाजी के जैसा,
जिनके ह्रदय में है श्री राम,
वो राम जी का प्यारा है,
वो अंजनी का लाला है,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।3।
ये दुनिया मतलब की साथी,
बालाजी बस साथ निभासी,
जिनके चरणों में जाऊं बलिहार,
वो बजरंग बाला है,
वो अंजनी का लाला है,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।4।
मुश्किल घड़ियों में साथ निभाता,
जो बाबा को अरदास लगाता,
ऐसे महावीर से प्रीति लगा,
की होगा तेरा बेडा पार,
बालाजी करेंगे उद्धार,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।5।
जिसने दी है मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है,
जिससे परिवार मेरा खुशहाल,
वो अंजनी का लाला है,
जिसने दी हैं मुझे पहचान,
वो अंजनी का लाला है।6।
हनुमान जी के आशीर्वाद से हमें सच्ची पहचान मिलती है, और उनके प्रति हमारी भक्ति हमें जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन देती है। इस भजन के माध्यम से हम यह महसूस करते हैं कि श्री हनुमान जी का नाम जपने से न केवल हम संकटों से उबर सकते हैं, बल्कि उनका आशीर्वाद हमें जीवन की हर चुनौती से निपटने की शक्ति भी देता है। जय हनुमान जी की, जिनकी महिमा अपरंपार है! ????

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile