हर मन के संकट हरता ये संकट मोचन दाता भजन हनुमान जी की कृपा और उनकी संकटमोचन शक्ति को दर्शाता है। जब भी भक्त किसी परेशानी में होते हैं, तब हनुमान जी उनकी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। यह भजन हमें उनके प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है, क्योंकि उनकी कृपा से हर कठिनाई दूर हो जाती है।
Har Man Ke Sankat Harata Ye Sankat Mochan Data
हर मन के संकट हरता,
ये संकट मोचन दाता।
अरे निज भक्तो के जीवन में,
ये दया का रस बरसाता।।
मंगल के दिन मंगलमय है,
इस मालिक की पूजा।
ऐसा दिन दयालु जग में,
और नहीं कोई दूजा।
इसका चिंतन पल भर में,
जनम जनम के मैल धुलाता,
हर मन कें संकट हरता,
ये संकट मोचन दाता।
अरे निज भक्तो के जीवन में,
ये दया का रस बरसाता।।
इसके चरणों में निश्चय से,
जो भी टेके माथा।
भुतो प्रेतों वाला भय है,
उसको छू नहीं पाता।
फेरे जो इसके नाम की माला,
निर्भय है हो जाता,
हर मन कें संकट हरता,
ये संकट मोचन दाता।
अरे निज भक्तो के जीवन में,
ये दया का रस बरसाता।।
निष्ठा लगन से सच्चे मन से,
जो भी इसे पुकारे,
अंजनी लाला ये हनुमंता।
उसके कष्ट निवारे,
हर कोई इसके ही दर से,
मन चाहा फल पाता,
हर मन कें संकट हरता,
ये संकट मोचन दाता।
अरे निज भक्तो के जीवन में,
ये दया का रस बरसाता।।
हर मन के संकट हरता,
ये संकट मोचन दाता।
अरे निज भक्तो के जीवन में,
ये दया का रस बरसाता।।
हनुमान जी केवल बल और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं, बल्कि करुणा और भक्ति के सागर भी हैं। जो भी उन्हें सच्चे मन से पुकारता है, वे उसकी हर बाधा हर लेते हैं। यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो जय जय जय हनुमान गोसाई और राम के बिना हनुमान अधूरे जैसे अन्य भजनों को भी ज़रूर सुनें और हनुमान जी की कृपा का अनुभव करें।

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile