हनुमान और शनिदेव की शक्ति | Hanuman Aur Shanidev Ki Shakti

हनुमान जी और शनिदेव, दोनों ही देवता अपने भक्तों के कष्ट हरने के लिए विख्यात हैं। एक ओर हनुमान जी अपने भक्तों को शक्ति, साहस और विजय का आशीर्वाद देते हैं, तो दूसरी ओर शनिदेव न्याय के प्रतीक हैं, जो व्यक्ति को उसके कर्मों का फल देते हैं। हनुमान और शनिदेव की शक्ति भजन हमें इन दोनों महाशक्तियों के अद्भुत प्रभाव का अनुभव कराता है और हमें भक्ति और सच्चे कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Hanuman Aur Shanidev Ki Shakti

शनि कहे बजरंग बली से सुनो वीर हनुमान,
चलो साथ में दोनों मिल कर भगतो का कल्याण,
कुछ आप की शक्ति से कुछ मेरी शक्ति से,
हनुमान की शक्ति से शनिदेव की शक्ति से…

दर दर ठोकर खा के इंसान दुःख से पार न पायेगा,
राम नाम का जाप करे वो भक्त आप को भाये गा,
उस के उपर किरपा आप की पल में ही हो जायेगी,
शनी दोष और साडे साती में मुक्ति मिल जायेगी,
उस के सारे कष्टों का प्रभु हो जाएगा निदान,
कुछ आप की शक्ति से कुछ मेरी शक्ति से………..

मोह माया में फस कर प्राणी जो भी आप को बुला है,
धन वेवव के कारण बस ये अपने मद से बुला है,
सादे साती बन कर उस के पास मैं जाउगा,
निज परकोप से उसको मैं शुभ करम ही सिखाउगा,
दीं दुखी की सेवा कर हर मानव बने महान,
कुछ आप की शक्ति से कुछ मेरी शक्ति से……

जो हनुमान जी की भक्ति करता है, उसे शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। हनुमान जी के आश्रय में रहने से हर प्रकार के संकट, विशेषकर शनि की साढ़े साती और ढैया का प्रभाव कम हो जाता है। अगर इस भजन को पढ़कर आपका मन भक्तिरस से भर गया है, तो “अगर हनुमान नहीं होते” भी जरूर पढ़े, जिसमें हनुमान जी की अनुपस्थिति से संसार पर पड़ने वाले प्रभाव का सुंदर वर्णन किया गया है। ???? जय श्री हनुमान!

Leave a comment