दुनिया में डंका बाजा अंजनी के लाल का भजन लिरिक्स

संपूर्ण जगत में हनुमान जी की महिमा का डंका बजता है। दुनिया में डंका बाजा अंजनी के लाल का भजन उनके पराक्रम, भक्ति और कृपा की महिमा का वर्णन करता है। जब-जब भक्त संकट में पड़ते हैं, तब-तब पवनपुत्र हनुमान उनकी रक्षा के लिए आगे आते हैं। यह भजन हमें याद दिलाता है कि चाहे कितनी भी विपत्तियां आ जाएं, अगर हनुमान जी का आशीर्वाद हमारे साथ है, तो कोई भी शक्ति हमें हरा नहीं सकती।

Duniya Me Danka Baja Anjani Ke Lal Ka

दुनिया में डंका बाजा,
अंजनी के लाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

मेहंदीपुर में लगे कचहरी,
बेठ्या यूँ जज बण के
मार मार के खाल तार ले,
चाले जो तन तन के
भक्ता ने उत्तर मिलता,
हर एक सवाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

जिनके संग हो बजरंगी,
वो कदे नहीं घबरावे
जो भी आया शरण में इनकी,
उनके कष्ट मिटावे
डर ना सतावे उसने,
कदे भी काल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

मोह माया के मेघनाथ ने,
जड़ से उखाड़ भगा दे
अहंकार रूपी रावण की,
लंका राख बना दे
मत पूछो भाइयों,
भुत और प्रेता के हाल का,
मत पूछो भाइयों
भुत और प्रेता के हाल का,
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

सालासर में नरसी इनका,
प्यारा धाम निराला
राम नाम की मस्ती में,
नाचे होके मतवाला,
भक्ति में लटका देखो
इनकी करताल का,
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

दुनिया में डंका बाजा,
अंजनी के लाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का
लाल लंगोटा संग में,
सोटा कमाल का।।

हनुमान जी के अद्भुत पराक्रम और उनकी भक्ति की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में सुनाई देती है। दुनिया में डंका बाजा अंजनी के लाल का भजन हमें उनकी अलौकिक शक्ति और कृपा का एहसास कराता है। अगर यह भजन सुनकर आपके मन में हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और बढ़ गई है, तो अंजनी के लाला अपने भक्तों की अब तो भजन भी जरूर पढ़ें, जो उनकी करुणा और कृपा को दर्शाता है। जय श्रीराम! जय बजरंग बली!

Leave a comment