भक्ति और शक्ति के दाता, रामचरण से जिनका नाता भजन हनुमान जी की अद्भुत शक्ति और भक्ति की महिमा का गुणगान करता है। वे केवल बलशाली नहीं, बल्कि असीम भक्तिपरायण भी हैं। श्रीराम के चरणों में उनकी निष्ठा और समर्पण हर भक्त के लिए प्रेरणादायक है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि सच्ची शक्ति केवल बाहुबल में नहीं, बल्कि ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास में निहित होती है।
Bhakti Aur Shakti Ke Data Ramcharan Se Jinaka Nata
भक्ति और शक्ति के दाता,
रामचरण से जिनका नाता।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
राम बिना जिनको कुछ भी ना ध्यावे,
राम में हरदम जो ध्यान लगावे।
राम करे जो भी बजरंग कराएं-२,
पर ना कभी दिल में अभिमान लाए।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
जिसके हो सर प्रभु कर हमेशा,
ऐसा ना सेवक अभी तक है देखा।
प्राण ना प्यारे प्रभु जिनको प्यारे-२,
ऐसे ही है यह पवन के दुलारे।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
रावण को ललकारा लंका में जाकर,
लक्ष्मण बचाए थे पर्वत उठाकर।
रामजी जिनको भरत सम बताएं-२,
काल भी है जिनसे आंख चुराए।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
राम की भक्ति का मार्ग बता दो,
बाधा अनेकों इन्हें तुम हटा दो।
राम से कैसे मिलन हो हमारा-२,
‘श्याम’ कहे कर दो कारज हमारा।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
भक्ति और शक्ति के दाता,
रामचरण से जिनका नाता।
म्हारा बजरंगबली,
म्हारा बजरंगबली।।
हनुमान जी भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं, जो अपने भक्तों को न केवल साहस प्रदान करते हैं, बल्कि उनके हर कष्ट को भी हरते हैं। यदि यह भजन सुनकर आपके मन में हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और बढ़ गई है, तो जो खेल गए प्राणों पे श्री राम के लिए भजन भी अवश्य पढ़ें, जो उनके बलिदान और श्रीराम के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। जय श्रीराम! जय हनुमान!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile