बांटे सबको प्यार बालाजी भजन लिरिक्स

बांटे सबको प्यार बालाजी भजन हनुमान जी की करुणा, प्रेम और परोपकार की भावना को दर्शाता है। यह भजन हमें यह सिखाता है कि बाला जी केवल शक्ति और विजय के प्रतीक ही नहीं, बल्कि प्रेम, दया और समर्पण के भी आदर्श हैं। जब हम बाला जी की भक्ति में लीन होते हैं, तो हमारे मन से अहंकार और द्वेष समाप्त हो जाता है, और हम प्रेम तथा सद्भावना से परिपूर्ण जीवन जीने लगते हैं।

Bante Sabako Pyar Balaji Bhajan Lyrics

बांटे सबको प्यार बालाजी,

दोहा –
सबको ही खुशियां मिलती है,
ऐसी बाबा की भक्ति है,
सबके ही दुखडो को मिटाती,
ऐसी बाबा की शक्ति है।

बांटे सबको प्यार बालाजी,
करते सभी पे उपकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।1।

राम नाम के मोती बांटे,
राम नाम के मोती बांटे,
राम के आज्ञाकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।2।

इस कलयुग में राज है इनका,
इस कलयुग में राज है इनका,
करते धरम का प्रचार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।3।

इनके दर जो अर्जी लगाते,
इनके दर जो अर्जी लगाते,
उनके तो भरे भंडार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।4।

‘रामकुंवर’ है तेरा पुजारी,
‘रामकुंवर’ है तेरा पुजारी,
कर दो मेरा भी बेडा पार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।5।

बाँटे सबको प्यार बालाजी,
करते सभी पे उपकार बालाजी,
बाँटे सबको प्यार बालाजी।6।

“बांटे सबको प्यार बालाजी” केवल एक भजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक सिद्धांत है, जो हमें प्रेम और भाईचारे की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। जब हम दूसरों को सच्चे मन से प्रेम देते हैं और उनकी भलाई के लिए कार्य करते हैं, तो हनुमान जी की कृपा स्वतः ही हमारे जीवन में प्रवाहित होती है।

Leave a comment