बालाजी की दुनिया दीवानी सब ही जाने इनकी कहानी लिरिक्स

“बालाजी की दुनिया दीवानी, सब ही जाने इनकी कहानी” भजन बालाजी महाराज की अद्भुत महिमा और उनकी दिव्य लीलाओं का वर्णन करता है। यह भजन हमें याद दिलाता है कि बालाजी महाराज न केवल अपने भक्तों के संकट हरते हैं, बल्कि उन्हें सही मार्ग दिखाकर जीवन में सफलता और शांति भी प्रदान करते हैं।

Balaji Ki Duniya Diwani Sab Hi Jaane Inki Kahani Lyrics

बालाजी की दुनिया दीवानी,
सब ही जाने इनकी कहानी,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

राम ही जाने इसकी माया,
ऐसा है ये अंजनी जाया,
करता बड़े ही कमाल,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

खुशियां सबको बाँट रहा है,
सबके दुखड़े काट रहा है,
कर दे सभी को निहाल,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

युगो युगो से शोर है इसका,
अला बला पे जोर है इसका,
पकडे ये जंजाल,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

मन मंदिर में इन्हे बसालो,
सच्ची इनकी ज्योत जगा लो,
करेगा ये तो मालामाल,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

बालाजी की दुनिया दीवानी,
सब ही जाने इनकी कहानी,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के,
करता सभी को खुशहाल,
राम गुण गा गा के।।

“बालाजी की दुनिया दीवानी, सब ही जाने इनकी कहानी” केवल एक भजन नहीं, बल्कि भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यह हमें प्रेरित करता है कि हम भी बालाजी की भक्ति में स्वयं को समर्पित करें और उनके चरणों में अपने जीवन की हर समस्या का समाधान खोजें। उनकी शरण में आकर ही सच्ची शांति और आत्मबल प्राप्त होता है, जिससे हमारा जीवन सुखमय और मंगलमय बन जाता है।

Leave a comment