बाबा का दरबार सुहाना लगता है भक्तों का तो दिल दीवाना

बाबा का दरबार सुहाना लगता है भक्तों का तो दिल दीवाना यह भजन हमें बाबा के दरबार की महिमा का अहसास कराता है। जहां हर भक्त बाबा के चरणों में अपनी समस्या और दुखों को छोड़ कर एक नई ऊर्जा और सुकून के साथ लौटता है। बाबा की कृपा से हर व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ और शांति आती हैं। इस भजन में हम बाबा के दरबार के अद्भुत प्रभाव को महसूस कर सकते हैं।

Baba Ka Darbar Suhana Lagta Hai Bhakton Ka To Dil Deewana

बाबा का दरबार सुहाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

हमने तो बड़े प्यार से कुटिया बनायीं है,
कुटिया में बाबा तेरी मूरत सजाई है
अच्छा हमें तुमको सजाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

रंग बिरंगे फूलो की लड़िया लगे प्यारी,
बालाजी तेरी सूरत हमे लागे बड़ी न्यारी
अच्छा हमें तुझको मनाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

हम तेरी राहों को पलकों से बुहारेंगे,
तुम ना आओगे तो बाबा तुम्हें पुकारेंगे
अच्छा हमें तुझको बुलाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

हम तेरी चोखट पे बाबा बिछ बिछ जायेंगे,
कहते है भक्त तेरी महिमा गाएँगे
अच्छा हमे रिश्ता निभाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

बाबा का दरबार सुहाना लगता है,
भक्तों का तो दिल दीवाना लगता है।।

बाबा का दरबार सचमुच अद्वितीय है। यहाँ हर भक्त को अपनी मनोकामनाएँ पूरी होती हुई दिखती हैं। बाबा की आशीर्वाद से सबका जीवन रोशन होता है। उनके दरबार में आकर, हर व्यक्ति को सुख-शांति का आभास होता है, और उन्हें हर मुश्किल के हल का रास्ता मिलता है। जय बाबा! जय हनुमान!

Leave a comment