आज हम आपके लिए एक बेहद लोकप्रिय और प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत कर रहे हैं अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला इस भजन में हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया गया है और यह हमें संकटों से उबारने के लिए उनकी असीम शक्ति और कृपा की याद दिलाता है। हनुमान जी, जिन्हें संकट मोचन के रूप में पूजा जाता है, हमारे जीवन के कठिन क्षणों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हैं। इस भजन के माध्यम से हम उन्हें अपनी भक्ति अर्पित करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं।
Anjani Ka Lala O Bajrang Bala
अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।
सुमिरन करे जो, ध्यान धरे जो,
करता तू उसकी भली।
है सालासर में, धाम तुम्हारा,
भक्तो का प्यारा तू,राम दुलारा।
शीश झुकाता आ संसार सारा,
अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।।
बज रहा जगत में डंका तेरे नाम का,
जानते सब तुझे सेवक श्री राम का।
भक्ति में शक्ति की तुम ही तो पहचान हो,
भक्तो में भक्त तुम बांके हनुमान हो।
विघ्न हरण हो मंगल के दाता,
सुमिर सुमिर नर भव तर जाता।
अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।।
कपट से जब रावण हर ले गया जानकी,
फूंक दी सोने की लंका बेईमान की।
है लखन मूर्छित और बन गई जान की,
तुमने ही रक्षा की तब राम की आन की,
लाये संजीवन तुम हनुमाना।
संकट मोचन सब जग जाना,
अंजनी का लाला ओ बजरँग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।।
दिनों के तुम नाथ हो दुष्टो के तुम काल हो,
काटते भक्तो के कष्टो के जंजाल हो।
आ गया जो शरण कर देते निहाल हो,
हो दया सरल पे अब ना कोई टाल हो,
महिमा तेरी बजरंग गाउँ।
तिनका हूँ में तो लक्खा कहाऊ,
अंजनी का लाला ओ बजरँग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।।
अंजनी का लाला ओ बजरँग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।
सुमिरन करे जो ध्यान धरे जो,
करता तू उसकी भली।
है सालासर में, धाम तुम्हारा,
भक्तो का प्यारा तू,राम दुलारा।
शीश झुकाता आ संसार सारा,
अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला,
कोई ना तुमसा बलि।।
अंजनी का लाला ओ बजरंग बाला भजन हनुमान जी की शक्ति और उनके भक्तों के प्रति असीम स्नेह को व्यक्त करता है। इस भजन में न केवल हमें हनुमान जी के जीवन और उनके कार्यों की जानकारी मिलती है, बल्कि यह हमें यह भी सिखाता है कि हमारे जीवन में कभी भी मुश्किलें आएं, तो हनुमान जी की शरण में जाकर हम हर संकट से उबर सकते हैं। जैसे ही हम हनुमान जी की भक्ति में लीन होते हैं, वैसे ही हमारे जीवन से डर और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसी तरह के भजन जैसे राम भगत हनुमान बालाजी मेरे घर आना और आसरा एक तेरा एक तेरा सहारा भी हमें हनुमान जी की शक्ति का अहसास कराते हैं। जय बजरंग बली!

I am Shri Nath Pandey and I am a priest in a temple, which is located in Varanasi. I have been spending my life worshiping for the last 6 years. I have dedicated my soul completely to the service of God. Our website is a source related to Aarti, Stotra, Chalisa, Mantra, Festivals, Vrat, Rituals, and Sanatan Lifestyle. View Profile