ऐसा तेरा बल है बजरंग

बजरंगबली का बल अद्वितीय और अजेय है। जब भी भक्त संकट में होते हैं, हनुमान जी अपने अपार बल और भक्ति के कारण उनकी रक्षा करने आते हैं। ” ऐसा तेरा बल है बजरंग “ भजन हनुमान जी की अपार शक्ति और पराक्रम को समर्पित है, जो हमें यह एहसास कराता है कि जब तक उनके आशीर्वाद की छाया हमारे सिर पर है, तब तक हमें किसी भी विपत्ति से डरने की आवश्यकता नहीं। यह भजन हमें उनकी भक्ति में लीन होने और उनके शरणागत होने की प्रेरणा देता है।

Aisa Tera Bal Hai Bajrang

ऐसा तेरा बल है बजरंग,
कोई जान ना पाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है……..

सालासर में महल तुम्हारा,
मेहंदीपुर में अखाडा है,
भुत प्रेत दुष्टों दानव को,
तुमने पल में पछाड़ा है,
त्रेता से कलयुग तक तुमसा,
त्रेता से कलयुग तक तुमसा,
वीर नहीं हो पाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है……..

संत जनो के हो हितकारी,
और दुष्टों के काल हो तुम,
रामचन्द्र के भक्त सिया के,
सबसे प्यारे लाल हो तुम,
राम से मिलने का माध्यम,
राम से मिलने का माध्यम,
कलयुग में तुम्हे बताया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है……..

ऐसा कौन सा काम है जो,
बजरंगी ना कर पाओगे,
हमको है विश्वास की एक दिन,
राम से हमको मिलाओगे,
ये आशा लेकर के ‘सूरज’,
ये आशा लेकर के ‘सूरज’,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है……..

ऐसा तेरा बल है बजरंग,
कोई जान ना पाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है,
हो चाहे कोई काम असंभव,
तूने पल में बनाया है……..

बजरंगबली की महिमा अपरंपार है, और उनका बल संपूर्ण ब्रह्मांड में अजेय है। जो भी सच्चे मन से उनका नाम लेता है, उसके जीवन के सभी संकट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। यदि इस भजन ने आपके मन में हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और भक्ति की लहरें पैदा कर दी हैं, तो हनुमान और शनिदेव की शक्ति” अवश्य सुनें, जिसमें दोनों दिव्य शक्तियों के प्रभाव और भक्तों के कल्याण की अद्भुत गाथा गाई गई है। ???? जय श्री हनुमान!

Leave a comment