सतगुरु शरण में सभी फल मिलेंगे भजन लिरिक्स

सतगुरु की शरण में आकर भक्त को वह सब कुछ प्राप्त होता है, जिसकी उसे जीवन में आवश्यकता होती है शांति, ज्ञान, और आध्यात्मिक उन्नति। “सतगुरु शरण में सभी फल मिलेंगे” भजन इसी सत्य को प्रकट करता है, जहाँ सतगुरु की कृपा से भक्त के सभी दुख दूर होते हैं और उसे सच्चा मार्गदर्शन मिलता है। इस भजन को पढ़ने या करने से मन में श्रद्धा और समर्पण की भावना और अधिक प्रबल होती है।

Satguru Sharan Me Sabhi Phal Milenge Bhajan lyrics

सतगुरु शरण में,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

सभी मुश्किलें अब तो,
आसान होगी,
हमारी समस्याओं,
के हल मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

मनोरथ सफल होंगे,
घबरा ना ऐ दिल,
ना प्रीतम मिले आज,
तो कल मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

हरी नाम में गरक,
होकर तो देखो,
प्रिया प्रिय के पद,
कमल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

सरस चरण पंकज,
भ्रमर तू युगल है,
महल मौज के अब,
सहल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

सतगुरु शरण में,
सभी फल मिलेंगे,
गुरु मिल गए तो,
युगल भी मिलेंगे,
सतगुरु शरण मे।।

सतगुरु की शरण में जाने वाला भक्त कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता, क्योंकि वहाँ केवल भौतिक सुख ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग भी मिलता है। यदि यह भजन आपको प्रेरणा देता है, तो “गुरुदेव के चरणों में सौ बार नमन मेरा”, “किरपा कर दो अब तो गुरूजी द्वार तिहारे आन पड़ा”, “गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना” और “गुरुवर मेरी ओर अपनी नजरिया रखियो” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गुरु भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ें।









Share

Leave a comment