पूरा ध्यान लगा गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे लिरिक्स

गुरुदेव अपने भक्तों की पुकार कभी अनसुनी नहीं करते। जब भी हम सच्चे मन से उनका ध्यान लगाते हैं, वे तुरंत हमारी सहायता के लिए उपस्थित हो जाते हैं। “पूरा ध्यान लगा गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे” भजन इसी विश्वास को प्रकट करता है कि सतगुरु अपने भक्तों की हर प्रार्थना को सुनते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति का संचार करते हैं। इस भजन को पढ़ने या करने से श्रद्धा और समर्पण की भावना और अधिक प्रबल हो जाती है।

Pura Dhyan Laga Guruvar Daude Daude Aayenge Lyrics

पूरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
मन की अखियां खोल,
मन की अखियां खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे।।

कृपा की छाया में,
बिठाएंगे तुमको,
जो दर इनके जाओगे,
उनकी दया दृष्टि,
जब जब पड़े तुझ पर,
भव से तर जाओगे,
ऐसा है विश्वास,
ऐसा है विश्वास,
मन में ज्योत वह जगाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे।।

है राम रमैया जो,
है कृष्ण कन्हैया जो,
वही मेरे ईश्वर है,
निष्काम राहों पर,
चलना सिखाए जो,
वही मेरे जगदीश है,
प्रेम से पुकार,
प्रेम से पुकार तेरे,
पास वह तब आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे।।

ऋषियों ने मुनियों ने,
गुरु की महिमा का,
किया गुणगान है,
गुरु के चरणों में,
झुकती सकल सृष्टि,
झुके भगवान हैं,
महिमा है अपार,
महिमा है अपार,
सच की राह वो दिखाएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे।।

पूरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
मन की अखियां खोल,
मन की अखियां खोल,
तुझको दर्शन वो कराएंगे,
तुझे गले से लगाएंगे,
पुरा ध्यान लगा,
गुरुवर दौड़े दौड़े आएंगे।।

गुरुदेव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति का मान रखते हैं और उनकी हर पुकार पर कृपा बरसाते हैं। उनकी महिमा अपार है और उनकी भक्ति से ही जीवन में सच्ची शांति प्राप्त होती है। यदि यह भजन आपको आनंद और शांति प्रदान करता है, तो “हे गुरुवर अभिनन्दन है”, “तुम्हारी करुणा की प्रेम वर्षा गुरुदेव”, “गुरुवर मेरी ओर अपनी नजरिया रखियो” और “गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना” जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गुरु कृपा का अनुभव करें।









Leave a comment