मेरी मैया तू एक बार आजा दर्श दिखा जा भजन लिरिक्स

“मेरी मैया तू एक बार आजा दर्श दिखा जा” भजन में भक्त माँ से एक बार उनके दिव्य दर्शन की कामना करता है। यह भजन माँ के प्रति भक्त की गहरी श्रद्धा और विश्वास को दर्शाता है, जहाँ वह माँ से अपने जीवन में आशीर्वाद और उनकी उपस्थिति की प्रार्थना करता है। भक्त की आत्मा माँ के प्रेम और आशीर्वाद से अभिभूत होती है, और उसकी इच्छा होती है कि माँ एक बार उसे अपना दर्शन दें ताकि जीवन में शांति और सुख का संचार हो सके।

Meri Maiya Tu Ek Bar Aaja Darshan Dikha Ja

मेरी मैया तू एक बार आजा,
हाँ दर्श दिखा जा,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।

पहले भी माँ को हमने,
खूब मनाया,
मानेगी माँ मानेगी,
भजनो को गाके हमने,
खूब सुनाया,
जानेगी माँ जानेगी,
मेरे प्यासे नैना तरसे,
कब आएगी दर पे,
किया तूने उद्धार मेरा मैया,
पडूँ तेरे पईया,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।

सोचा था माँ के,
हम दरबार जाएं,
जाएंगे माँ जाएंगे,
झोली को माँ के,
दर से भर लाए,
लायेंगे माँ लायेंगे,
मेरी मैया मेरी नैया,
पार करोगी नैया,
शेरोवाली जगत रखवाली,
ओ मेहरोवाली,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।

मेरी अरदास सुनले,
हे माँ जगदम्बे,
जय अम्बे जय जगदम्बे,
हाथ जोड़ कर,
नमन करे हम,
जय दुर्गे जय जगदम्बे,
हे माँ भवानी दे दो निशानी,
पूरण करो कहानी,
मैं तो आया द्वार तेरे मैया,
पाऊं तेरी छैया,
Bhajan Diary Lyrics,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।

मेरी मैया तू एक बार आजा,
हाँ दर्श दिखा जा,
खड़े है इंतजार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में,
हाथ जोड़े हम तेरे दरबार में।।

Singer – Rajeev Sejwal

माँ का दर्शन ही जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है, जो हर दुख और संकट को समाप्त कर देता है। यदि यह भजन आपके भीतर माँ के प्रति श्रद्धा को और गहरा कर दे, तो वीणा वादिनी माँ हंस वाहिनी माँ जैसे अन्य भक्तिगीत भी आपके विश्वास और भक्ति को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। जय माता दी! ????

Leave a comment