इस संसार में जब कोई साथ नहीं देता, तब केवल गुरु का नाम ही सच्चा सहारा बनता है। “ले गुरु का नाम बंदे यही तो सहारा है” भजन हमें यह सिखाता है कि जीवन की कठिनाइयों से पार पाने का एकमात्र उपाय गुरुदेव की शरण में जाना है। जब मन में शांति नहीं होती, और रास्ता धुंधला लगने लगता है, तब गुरु की कृपा से सब स्पष्ट हो जाता है। यह भजन हमें उनके पावन चरणों में पूर्ण समर्पण का संदेश देता है।
Le Guru Ka Naam Bande Yahi to Sahara Hai Gurudev Bhajan Lyrics
ले गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है,
लें गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है,
ये जग का पालनहारा है,
लें गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है।।
तारीफ़ क्या करू,
उस दीन-दाता की,
द्यालु नाम है,
दीन दुखियो के,
दामन को भर देना,
गुरु का काम है,
लाखो की तकदीर,
लाखो की तकदीर,
बस आपने संवारा है,
ये जग का पालनहारा है।।
क्या भरोसा है,
इस जिंदगानी का,
गुरु को याद कर,
क्या सोचता है रे,
अनमोल जीवन को,
ना तू बर्बाद कर,
सौप दे पतवार,
सौप दे पतवार,
फिर तो पास मे किनारा है
ये जग का पालनहारा है।।
यहा कौन है तेरा,
क्या साथ जायेगा,
गुरु का ध्यान कर,
ये व्यर्थ है काया,
धोके की है माया,
गुरु का ध्यान कर,
बनवारी नादान,
ओ बनवारी नादान क्यू,
तूने गुरु को बिसारा है,
ये जग का पालनहारा है।।
ले गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है,
लें गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है,
ये जग का पालनहारा है,
लें गुरु का नाम,
बंदे यही तो सहारा है।।
गुरुदेव का नाम जीवन की हर विपदा में संजीवनी के समान है। जो भी भक्त सच्चे मन से गुरु का नाम जपता है, उसके सारे दुख और कष्ट मिट जाते हैं। अपने हृदय को भक्तिरस से सराबोर करने के लिए “गुरुदेव मेरी नैया उस पार लगा देना”, “गुरु चरण कमल बलिहारी रे”, “सतगुरु से डोर अपनी क्यूँ ना बावरे लगाए”, और “अगर है ज्ञान को पाना तो गुरु की जा शरण भाई” जैसे भजनों को भी पढ़ें और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करें।

मैं हेमानंद शास्त्री, एक साधारण भक्त और सनातन धर्म का सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता के रहस्यों को सरल भाषा में भक्तों तक पहुँचाना है। शनि देव, बालाजी, हनुमान जी, शिव जी, श्री कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का वर्णन करना मेरे लिए केवल लेखन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का सार भक्तों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 🚩 जय सनातन धर्म 🚩