जब भक्ति से सराबोर रात होती है और माँ दुर्गा के जयकारों से गूँज उठती है, तब जगराते का पावन अवसर आता है। “आज है जगराता माई का, माँ को मना लेना” भजन माँ की आराधना और भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है। यह भजन हमें माँ के दरबार में जागरण करने और सच्चे मन से उनकी भक्ति में लीन होने का संदेश देता है। माँ के चरणों में बिताई गई यह रात हर दुख-दर्द को हर लेती है और जीवन में सुख-शांति का संचार करती है।
Aaj Hai Jagrata Mai Ka Maa Ko Mana Lena
आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना।।
मिलेगा जो मांगो तुमको,
नहीं कोई शंका,
सारी दुनिया में बजता है,
माई का डंका,
माई के दर पे,
शेरा वाली के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
ये हैं मेहरा वाली मैया,
सबको खिलाती है,
बिछड़े हुए सभी को मैया,
पल में मिलाती है,
माई के दर पे,
मेरी माई के दर पे,
जोत जली है,
सर को झुका लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
चिंतपूर्णी मैया सबकी,
चिंता मिटाती है,
हारे हुए सभी को मैया,
तू ही जिताती है,
भक्त सुनाये,
माँ की महिमा,
तू संग में गा लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना।।
आज है जगराता माई का,
माँ को मना लेना,
अरे ऐ भईया जी,
जरा ताली बजा लेना,
हाथ उठा के जोर लगा,
जयकारे लगा लेना,
अरे ऐ बहना जी,
जरा ताली बजा लेना।।
Singer – Bali Thakre
माँ के जगराते में भक्ति का प्रकाश हर दिशा में फैल जाता है और भक्तों का मन आध्यात्मिक आनंद से भर जाता है। जब हम माँ को सच्चे हृदय से पुकारते हैं, तो वे अवश्य ही हमारी विनती स्वीकार करती हैं। यदि यह भजन आपकी श्रद्धा को और गहरा कर दे, तो लाल ध्वजा लहराये रे मैया तोरी ऊंची पहड़िया जैसे अन्य भक्तिमय गीत भी आपकी आस्था को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे! जय माता दी! 🙏

मैं हेमानंद शास्त्री, एक साधारण भक्त और सनातन धर्म का सेवक हूँ। मेरा उद्देश्य धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता के रहस्यों को सरल भाषा में भक्तों तक पहुँचाना है। शनि देव, बालाजी, हनुमान जी, शिव जी, श्री कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की महिमा का वर्णन करना मेरे लिए केवल लेखन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक साधना है। मैं अपने लेखों के माध्यम से पूजन विधि, मंत्र, स्तोत्र, आरती और धार्मिक ग्रंथों का सार भक्तों तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 🚩 जय सनातन धर्म 🚩