संतान गोपाल गायत्री मंत्र भगवान श्रीकृष्ण के उस दिव्य स्वरूप की आराधना का माध्यम है, जो विशेष रूप से संतान सुख प्रदान करते हैं। यह मंत्र उन दंपत्तियों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है जो लंबे समय से संतान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आइये आपको सम्पूर्ण Santhana Gopala Gayatri Mantra और इसके जाप की विधि को विस्तार से बताते है-
Santhana Gopala Gayatri Mantra
ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं
कृष्ण त्वामहं शरणं गतः॥
अर्थ- हे देवकीनंदन गोविंद, हे वासुदेव, हे सम्पूर्ण सृष्टि के पालनकर्ता! मैं पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ आपकी शरण में आया हूँ। कृपया मेरी विनती सुनिए और मुझे संतान सुख का वरदान दीजिए। आपकी करुणा ही मेरा अंतिम आश्रय है।
संतान की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों के लिए Santhana Gopala Gayatri Mantra एक अद्भुत आध्यात्मिक उपाय है। यदि इसे पूर्ण श्रद्धा, नियम और विधि से किया जाए तो प्रभु श्रीकृष्ण शीघ्र ही कृपा करते हैं। साथ ही, आप Krishna Gayatri Mantra, Rama Gayatri Mantra और Kurma Gayatri Mantra जैसे अन्य दिव्य मंत्रों का जाप कर अपने जीवन में संतुलन, प्रेम, रक्षा और ऊर्जा का संचार भी कर सकते हैं।
इसका जाप कब और कैसे करें ?
नीचे हमने इस मंत्र की विस्तृत जाप विधि सरल भाषा में आपके लिए प्रस्तुत की है, जिससे आप पूरे भाव और विधि-विधान से इस मंत्र का अभ्यास कर सकें-
- पवित्र समय: प्रातः काल ब्रह्ममुहूर्त (सुबह 4 से 6 बजे के बीच) इस मंत्र जाप के लिए सर्वश्रेष्ठ समय होता है। जाप के लिए शांत, स्वच्छ और एकांत स्थान का चयन करें जहाँ ध्यान भंग न हो।
- स्नान: जाप से पूर्व पूर्ण स्नान कर लें और स्वच्छ पीले रंग के वस्त्र पहनें। पीला रंग भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
- पूजा स्थान: साफ-सुथरे चौकी या आसन पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप “संतान गोपाल” की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति को पीले या रेशमी वस्त्र से सजाएं।
- अभिषेक करें: भगवान का पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, शक्कर) से अभिषेक करें, फिर चंदन, अक्षत, पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें।
- धूप दिखाएं: देशी गाय के घी का दीपक पूर्व दिशा में जलाएं और धूप, दीप और कपूर से आरती करें, जिससे स्थान की नकारात्मकता दूर होती है।
- मंत्र का जप: अब शांत चित्त होकर रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार संतान गोपाल गायत्री मंत्र का जाप करें।
- भोग अर्पण: जाप पूर्ण होने पर बाल गोपाल को मिश्री, मक्खन, केला या दूध का भोग लगाएं। फिर आंखें बंद कर मन में प्रभु से अपने संकल्प की पूर्ति की प्रार्थना करें।
जब Santhana Gopala Gayatri Mantra Lyrics निष्ठा, धैर्य और श्रद्धा के साथ नियमित रूप से जपा जाता है, तो भगवान गोपाल की कृपा से जीवन में सौभाग्य, संतुलन और संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
FAQ
यह मंत्र किस उद्देश्य से जपा जाता है?
इस मंत्र का जाप विशेष रूप से संतान सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
कितने दिनों तक यह मंत्र जपना चाहिए?
कम से कम 41 दिनों तक नियमित रूप से एक माला जाप करना शुभ होता है।
क्या इस मंत्र से गर्भवती महिला को लाभ होता है?
हाँ, गर्भवती महिलाएँ भी डॉक्टर की अनुमति से इसका जाप कर सकती हैं, जिससे गर्भस्थ शिशु को मानसिक व आध्यात्मिक बल मिलता है।
क्या कोई विशेष समय या दिन इस मंत्र के लिए होता है?
गुरुवार, पूर्णिमा व नंदोत्सव के दिन अत्यंत शुभ माने जाते हैं।
क्या यह मंत्र सिर्फ स्त्रियाँ ही जप सकती हैं?
नहीं, यह मंत्र पति-पत्नी दोनों एक साथ या अलग-अलग भी श्रद्धापूर्वक जप सकते हैं।
मैं श्रुति शास्त्री , एक समर्पित पुजारिन और लेखिका हूँ, मैं अपने हिन्दू देवी पर आध्यात्मिकता पर लेखन भी करती हूँ। हमारे द्वारा लिखें गए आर्टिकल भक्तों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, क्योंकि मैं देवी महिमा, पूजन विधि, स्तोत्र, मंत्र और भक्ति से जुड़ी कठिन जानकारी सरल भाषा में प्रदान करती हूँ। मेरी उद्देश्य भक्तों को देवी शक्ति के प्रति जागरूक करना और उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करना है।View Profile