भगवान गणेश जी की वंदना से ही हर कार्य शुभ और मंगलमय हो जाता है। वे बुद्धि, समृद्धि और सुख-शांति के दाता हैं, जो अपने भक्तों की हर प्रार्थना स्वीकार करते हैं। तेरी वंदना करूँ मैं प्रथमे गणेश देवा भजन भी इसी भक्ति और श्रद्धा को प्रकट करता है। इस भजन के मधुर बोल हमें बप्पा की कृपा और उनकी महिमा का एहसास कराते हैं, जिससे हमारी आत्मा भक्तिरस में डूब जाती है।
Teri Vandana Karu Mai Prathame Ganesh Deva
दोहा –
प्रथमे गुरूजी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
तृतीये सुमिरा शारदा,
मेरे कंठ करो प्रवेश।
तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा,
माता है गौरा तेरी,
पिता है महादेवा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।1।
देवो के देवता हो,
कहते है देव सारे,
देवो के देवता हो,
कहते है देव सारे,
संसार को पता है,
हर शख्श जानता है,
पूजा से पहले तेरी,
कारज ना होगा पूरा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।2।
मूषक की है सवारी,
लीला है तेरी न्यारी,
मूषक की है सवारी,
लीला है तेरी न्यारी,
तेरे नाम से शुरू है,
ये ज़िन्दगी हमारी,
तुमसा कोई दयालु,
मैंने नहीं है देखा,
तेरी वंदना करूँ मैं,
प्रथमे गणेश देवा।3।
तुम हो सिद्धिविनायक,
और ज्ञान के हो सागर,
तुम हो सिद्धिविनायक,
और ज्ञान के हो सागर,
किरपा करो गणेशा,
आये है तेरे दर पर,
फल फूल पान लड्डू,
कोई चढ़ाए मेवा,
तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा।4।
तेरी वंदना करूँ मै,
प्रथमे गणेश देवा,
माता है गौरा तेरी,
पिता है महादेवा,
तेरी वंदना करूँ में,
प्रथमे गणेश देवा।5।
गणपति बप्पा की आराधना से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में मंगलकारी ऊर्जा का संचार होता है। तेरी वंदना करूँ मैं प्रथमे गणेश देवा भजन हमें प्रभु गणेश के चरणों में अटूट श्रद्धा रखने की प्रेरणा देता है। अगर आप गणेश जी के और भी भजनों की भक्ति में रमना चाहते हैं, तो गणपति गजवदन विनायक थाने प्रथम मनावा जी, गजानन कर दो बेड़ा पार, आओ आओ गजानन आओ, सुखकर्ता दुःखहर्ता जैसे भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की भक्ति में मग्न हो जाएं।
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩