संकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल लिरिक्स

संकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल भजन भगवान गणेश जी की कृपा और उनकी संकटहरता शक्ति का गुणगान करता है। वे शिव-पार्वती के लाडले हैं, जो अपने भक्तों के जीवन से सभी विघ्नों को हरकर मंगलमय आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जब भक्त सच्चे मन से उनका स्मरण करते हैं, तो वे जीवन की कठिनाइयों को सरल बना देते हैं और हर कार्य को सफल बनाते हैं। आइए इस भक्तिमय भजन के माध्यम से गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान करें।

Sankat Harlo Mangal Kardo Pyare Shiv Gaura Ke Lal

संकट हरलो मंगल करदो,
प्यारे शिव गौरा के लाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।1।

हे गणनायक देव गजानन,
मूषक चढ़कर आओ,
हाथ जोड़कर द्वार खड़े है,
अब ना देर लगाओ,
गजानन जल्दी से तुम आओ,
आकर के अपने भक्तों का,
तुम जान लो दिल का हाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।2।

तुमको ना बतलाए तो हम,
अपनी किसे बताएं,
तुम ही बता दो सिद्धिविनायक,
किसके द्वार पे जाए,
बताओ किसको अपनी सुनाएं,
दुःख के बादल ने घेरा हमें,
संकट का फैला जाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।3।

संकटहर्ता संकट काटो,
चारो तरफ तेरा राज,
कर दो अब खुशियों की वर्षा,
हे गणपति महाराज,
हमारे पूरण कर दो काज,
सबके पूरण तुम काम करो,
जग में है तेरी मिसाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।4।

टूट रही है आस की डोरी,
डोल रहा विश्वास,
अब तो हमें तुम अपनी दया का,
दे दो प्रभु प्रसाद,
कहीं अब टूट ना जाए आस,
जैसे भी हो अब तो तुमको,
देवा करना है कमाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।5।

संकट हरलो मंगल करदो,
प्यारे शिव गौरा के लाल,
अब विनती सुनलो गणपति देवा।6।

संकट हरलो मंगल करदो प्यारे शिव गौरा के लाल भजन भगवान गणेश जी की महिमा को दर्शाता है, जो अपने भक्तों के समस्त संकटों को हरते हैं और जीवन को मंगलमय बनाते हैं। उनके चरणों में श्रद्धा और भक्ति रखने से हर कार्य सिद्ध होता है और मन को असीम शांति प्राप्त होती है। यदि आपको यह भजन भाव-विभोर कर गया, तो जय गणेश जय मेरे देवा, कौन कहते हैं गणराज आते नहीं, गजानंद जी ने ल्यावो रे, मनाय वारी जाऊं चरणन में और जय जय हे गणपति तुम्हारी जैसे अन्य भजनों को भी करें और भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Share

Leave a comment