भगवान श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है क्योंकि वे सभी विघ्नों को हरने वाले और मंगलकारी हैं। कोई भी शुभ कार्य उनकी आराधना के बिना अधूरा रहता है। सबसे पहले मनाऊँ मैं गणेश हरो जी हरो हरलो भक्तो के कलेश इस भजन में भक्तगण गणपति बप्पा से अपने कष्टों को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं। आइए इस भक्ति-भाव से भरे भजन का आनंद लें।
Sabse Pahle Manau Main Ganesh Haro Ji Haro Harlo Bhakto Ke Kalesh
सबसे पहले मनाऊँ मैं गणेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।1।
श्लोक –
बंदगी गणराज को,
गौरा दुलारे को करूँ,
संकट हरण विघ्नेश को,
शम्भू पियारे को करूँ।2।
सबसे पहले मनाऊँ मैं गणेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।3।
खजराने में आप विराजे,
मंदिर गणपति चम चम साजे,
गौरा माता पिताजी हैं महेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।4।
बड़े गणपति शान निराली,
झोली भरते सबकी खाली,
रिद्धि सिद्धि रहे संग हमेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।5।
भीड़ लगी उज्जैन में भारी,
चिंतामन जयकार तुम्हारी,
नाम गणपति का देश विदेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।6।
विघ्न हरण मंगल के दाता,
जग के प्रेमी भाग्य विधाता,
सुनलो सुनलो हमारा सन्देश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।7।
सबसे पहले मनाऊँ मैं गणेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश,
हरो जी हरो,
हरलो भक्तो के कलेश।8।
भगवान गणेश जी की भक्ति करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन सुखमय बनता है। यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो गणपति तुम सब गण के राजा पूरण करो हमारे काज, विघ्न विनाशक नाम है गणराज तुम्हारा, रिद्धि सिद्धि के दाता हो तुम गणपति और जय जय गौरी लाल तेरी जय होवे जैसे अन्य सुंदर भजनों को भी पढ़ें और अपनी भक्ति को और प्रगाढ़ करें। गणपति बप्पा मोरया!
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩