भगवान गणेश का नाम स्मरण करने मात्र से ही जीवन के समस्त विघ्न दूर हो जाते हैं। भक्त जब प्रेम और श्रद्धा से उनका आह्वान करते हैं, तो वे शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। महाराज गजानन जी पधारो म्हारे कीर्तन में भजन इसी भक्ति भाव को प्रकट करता है, जिसमें भक्त अपने आराध्य को अपने कीर्तन में पधारने की विनती करता है। जब गजानन स्वयं भक्तों के बीच विराजमान होते हैं, तब वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठता है। आइए, इस मधुर भजन का रसपान करें और गणपति बप्पा की महिमा का गुणगान करें।
Maharaj Gajanan Ji Padharo Mhare Kirtan Me
दोहा –
प्रथम संदेशो आपने,
हे गणनायक महाराज,
रिद्धि सिद्धि ने संग लेकर आओ,
पुरण कर दो काज।
महाराज गजानन जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में।1।
सब देवो में सबसे पहले,
पूजा होवे थारी,
सबके पूरण काज बनाते,
विघ्न मिटाते भारी,
संग रिद्धि सिद्धि ल्यावो जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में।2।
देवो के सिरमौर विनायक,
बाट उड़िका थारी,
आन पधारो हे गणनायक,
कीर्तन की है तैयारी,
संग सुमति भी ल्यावो जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में।3।
शंकर सुवन गौरा के नंदन,
भक्त तेरा गुण गावे,
ज्ञान भक्ति की ज्योत जलकर,
कीर्तन में है बुलावे,
‘विष्णु’ पर मेहर करो,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में।4।
महाराज गजानन जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
कीर्तन में ओ देवा कीर्तन में,
महाराज गजानन्द जी,
पधारो म्हारे कीर्तन में।5।
भजन संकीर्तन भगवान तक पहुंचने का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है। महाराज गजानन जी पधारो म्हारे कीर्तन में भजन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति से गणपति बप्पा को अपने समीप लाया जा सकता है। अगर यह भजन आपके हृदय को भक्तिरस से भर गया है, तो गजानन प्रभु तुझको आना पड़ेगा, जय गणपति वंदना गणेश जी, बेगा सा पधारो जी सभा में म्हारे आओ गणराज और गजानंद कृपा बरसा दे श्री गणेश वंदना जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गणेश जी की कृपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩