कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम भजन लिरिक्स

भगवान गणेश, जो भक्तों के संकटों को हरने वाले और मंगलकारी कृपा बरसाने वाले हैं, उनकी भक्ति से जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है। कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम भजन में भक्त बप्पा से अपनी कृपा बरसाने और सभी बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं। यह भजन श्रद्धा और समर्पण का भाव प्रकट करता है, जिससे मन में गणेश जी के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति जाग्रत होती है।

Kar Do Na Ganpati Mujhpe itani Raham

कर दो ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम,
दर ये ना छुटे तेरा,
दर ये ना छुटे तेरा,
जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।1।

राणथभवर के प्यारे,
त्रिनेत्र धारी,
संग में बिराजे तेरे,
रिद्धि सिद्धि प्यारी,
दर्शन को मेरे,
दर्शन को मेरे,
तरसे नयन,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।2।

इतनी तमन्ना,
कर दो ना मेरी,
पूजा करूँगा,
हरदम मैं तेरी,
सेवा करूँगा,
सेवा करूँगा,
जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।3।

इच्छा जो मन की,
मेरी पूरी करो ना,
दुख में पड़ा हूँ,
दुख दूर करो ना,
रखूंगा दिल में,
रखूंगा दिल में,
तेरा रणथम्ब,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।4।

परिवार मेरा सुनलो,
तेरे हवाले,
विध्न विनाशक माँ,
गिरजा के प्यारे,
रिझाएंगे भजनों से,
रिझाएंगे भजनों से,
जब तक है दम,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।5।

रिश्ता ये तेरा मेरा,
नही जग से छिपेगा,
छाई खुशियां जीवन में,
ऐसा लगेगा,
कहता ‘पारशर’ अब तो,
कहता ‘पारशर’ अब तो,
ले लो शरण,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।6।

कर दो ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम,
दर ये ना छुटे तेरा,
दर ये ना छुटे तेरा,
जन्मों जन्म,
कर दों ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम।7।

भगवान गणेश की भक्ति करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सभी कार्य सफल होते हैं। कर दो ना गणपति मुझपे इतनी रहम भजन के माध्यम से हम बप्पा से उनकी असीम कृपा की प्रार्थना कर सकते हैं। यदि यह भजन आपको भक्तिमय लगा, तो गौरी सुत गणराज गजानन, प्रथमेश गजानन नाम तेरो हृदय में पधारो मेहर करो, हे जगवंदन गौरी नंदन, और जय गणेश जय गणेश देवा भी जरूर पढ़ें और गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हो जाएं। 🚩🙏

Leave a comment