गणपति के गुण गाते चलो भजन लिरिक्स

भगवान गणेश जी की महिमा का वर्णन करना जितना आसान लगता है, उतना ही गहरा उनका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। गणपति के गुण गाते चलो भजन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में बप्पा के गुणगान करते रहें और उनकी भक्ति में लीन रहें। यह भजन गणेश जी के प्रति हमारी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। इसे करें और अपने हृदय को भक्तिरस से भरें।

Ganpati Ke Gun Gaate Chalo Bhajan Lyrics

गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

सबसे पहले शुभ कर्मों में,
इनको जगत पूजे सारा,
काज सफल हो जाए सभी का,
नाम जो ले इनका प्यारा,
दुखड़े अपने सुनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

शिव सुत ये गौरी के नंदन,
रिद्धि सिद्धि के ये दाता है,
खुल जाए तकदीर सभी की,
ये सबके भाग्य विधाता है,
मन में इन्हीं को बिठाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

गणपति के गुण गाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे,
पहले इन्हें मनाते चलो,
विघ्न सभी टल जायेंगे।।

भगवान गणेश जी की महिमा का जितना गान किया जाए, उतना ही कम है। वे समस्त दुखों को हरने वाले और भक्तों पर अपार कृपा बरसाने वाले देवता हैं। यदि यह भजन आपको भक्तिरस से सराबोर कर रहा है, तो “हे गणपति गजानन, मेरे द्वार तुम पधारो”, “रिद्धि सिद्धि वाले गणपति बाबा, तेरी महिमा भारी है”, “तेरी जय हो गौरी लाल”, “गजानंद तुम्हें पहले मनाएं, कारज सारे बनाना जी” जैसे अन्य सुंदर भजनों को भी करें और गणपति बप्पा की भक्ति में मग्न हो जाएं। 🚩🙏

Share

Leave a comment