भगवान गणेश, जिन्हें गजानंद के नाम से भी जाना जाता है, अपने भक्तों को रिद्धि और सिद्धि प्रदान करने वाले देवता हैं। गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है भजन में भगवान गणेश की महिमा का वर्णन किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि वह अपने भक्तों को हर प्रकार की सफलता, समृद्धि, और ज्ञान की प्राप्ति कराते हैं। इस भजन में गणेश जी से अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने भक्तों को जीवन में हर प्रकार की सफलता और सिद्धि प्रदान करें।
Ganpati Gajanada Ridhhi Sidhhi Pradata
गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्ही,
बल बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानन्दा।1।
गौरा माँ के लाल तुम्ही,
शिव जी के प्यारे हो,
नंदी भृंगी शिव गण के,
राज दुलारे हो,
हर कोई देवा तुम्हे,
हाँ हर कोई देवा तुम्हे,
सांचे मन से मनाता है,
गणपति गजानन्दा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानन्दा।2।
देवों ने वरदान दिया,
प्रथम हो पूजा तेरी,
रहूं तेरे चरणों में,
देवा ये ईच्छा मेरी,
गजरूप तेरा देवा,
हाँ गजरूप तेरा देवा,
भक्तों को सुहाता है,
गणपति गजानन्दा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानन्दा।3।
मोदक चढ़ाऊँ तुम्हे,
सिंदूर अर्पण करूँ,
भक्ति में तेरी देवा,
तन मन अपना रंगु,
भरते हो झोली उसकी,
भरते हो झोली उसकी,
तेरे दर पे जो आया है,
गणपति गजानन्दा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
गणपति गजानन्दा।4।
गणपति गजानंदा,
रिद्धि सिद्धि प्रदाता है,
कलयुग में देवा तुम्ही,
बल बुद्धि के दाता है,
गणपति गजानन्दा।5।
भगवान गणेश, जो रिद्धि और सिद्धि के दाता हैं, अपने भक्तों को हर कार्य में सफलता प्रदान करते हैं। गणपति गजानंदा रिद्धि सिद्धि प्रदाता है भजन के माध्यम से हम बप्पा से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनसे जीवन में समृद्धि और सफलता की कामना करते हैं। यदि यह भजन आपके दिल को शांति और सुख देता है, तो गणपति बप्पा मोरया ,जय गणेश जय गणेश देवा, गणेश जी की आरती और सिद्धिविनायक जय गणेश भी जरूर पढ़ें और गणेश जी की भक्ति में लीन हो जाएं। 🚩🙏
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩