भगवान गणेश अपने भक्तों के संकट हरकर उन्हें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। दुखहर्ता बनके सुखकर्ता बनके चले आना गणपति चले आना भजन में श्रद्धालु बप्पा से विनती करते हैं कि वे अपने भक्तों के जीवन में आकर सभी दुखों को हर लें और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दें। यह भजन गणपति बप्पा की कृपा और उनके मंगलकारी स्वरूप का गुणगान करता है।
Dukhharta Banke Sukhkarta Banke Chale Aana Ganpati Chale Aana
दुखहर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।1।
तुम विघ्न विनाशक आना,
तुम विघ्न विनाशक आना,
इक्छा पूरी करो,
हाथ सर पे धरो,
चले आना,
गणपति चले आना,
दुख हर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।2।
तुम अष्टविनायक आना,
तुम अष्टविनायक आना,
मोदक हाथ लेके,
खुशियां साथ लेके,
चले आना,
गणपति चले आना,
दुख हर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।3।
तुम भाग्य विधाता आना,
तुम भाग्य विधाता आना,
रिद्धि साथ लेके,
सिद्धि साथ लेके,
चले आना,
गणपति चले आना,
दुख हर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।4।
तुम गौरी नन्दन आना,
तुम गौरी नन्दन आना,
वर्षा दया की करो,
दुःख सबके हरो,
चले आना,
गणपति चले आना,
दुखहर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।5।
तुम मंगल मूरत आना,
तुम मंगल मूरत आना,
आस तोड़े नहीं,
साथ छोड़ो नहीं,
चले आना,
गणपति चले आना,
दुखहर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके,
चले आना,
गणपति चले आना।6।
भगवान गणेश अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं और उनकी झोली खुशियों से भर देते हैं। दुखहर्ता बनके सुखकर्ता बनके चले आना गणपति चले आना भजन का पाठ करने से मन को आध्यात्मिक शांति और बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। यदि आपको यह भजन भक्तिमय लगा, तो गणपति आयो बापा रिद्धि सिद्धि लायो, गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं, गजानंद दाता करू मैं प्रणाम और लाल माँ गौरी के लाल शिव शंकर के घर में पधारो आज जैसे अन्य गणेश भजनों का पाठ भी करें और बप्पा की महिमा का गुणगान करें।
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩