​देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन हिंदी लिरिक्स

भगवान गणेश जी समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य हैं, जिन्हें हर शुभ कार्य से पहले स्मरण किया जाता है। देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन भजन में बप्पा की महिमा का वर्णन किया गया है, जो हमें यह अहसास कराता है कि वे ही हमारे हर संकट के निवारणकर्ता और जीवन को मंगलमय बनाने वाले हैं। यह भजन श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और विश्वास की ज्योत जगाता है।

Deva Ho Deva Garpati Deva Tumse Badkar Kaun

​देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन,
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन।
और तुम्हारे भक्तजनों में,
हमसे बढ़कर कौन,
हमसे बढ़कर कौन।1।

अद्भुत रूप ये काया भारी,
महिमा बड़ी है दर्शन की,
प्रभु महिमा बड़ी है दर्शन की।
बिन मांगे पूरी हो जाए,
जो भी इच्छा हो मन की
प्रभु जो भी इच्छा हो मन की।2।

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।

देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन
और तुम्हारे भक्तजनों में,
हमसे बढ़कर कौन।3।

छोटी सी आशा लाया हूँ,
छोटे से मन में दाता,
इस छोटे से मन में दाता,
माँगने सब आते हैं,
पहले सच्चा भक्त ही है पाता,
सच्चा भक्त ही है पाता।
देवा हो देवा, गणपति देवा।4।

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।

भक्तों की इस भीड़ में,
ऐसे बगुला भगत भी मिलते हैं,
हाँ बगुला भगत भी मिलते हैं,
भेस बदल कर के भक्तों का,
जो भगवान को छलते हैं,
अरे जो भगवान को छलते हैं,
देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन।5।

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।

एक डाल के फूलों का भी,
अलग अलग है भाग्य रहा,
प्रभु अलग अलग है भाग्य रहा,
दिल में रखना दर्द उसीका,
मत भूल विधाता जाग रहा,
मत भूल विधाता जाग रहा,
देवा हो देवा, गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन
स्वामी तुमसे बढ़कर कौन।6।

गणपति बाप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।

गणपति बप्पा अपने भक्तों के हर संकट को हर लेते हैं और उन्हें अपार सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन भजन हमें उनकी महिमा का गुणगान करने और उनके चरणों में श्रद्धा प्रकट करने का अवसर देता है। यदि आप गणेश जी के और भी भजनों की भक्ति में रमना चाहते हैं, तो रिद्धि सिद्धि के दाता, सुनो गणपति, जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा, गणपति राखो मेरी लाज, पूरण कीजो मेरे काज, ओ गणनायक महाराज, सुमिरा जोड़ू दोनों हाथ जैसे भजनों को भी पढ़ें और बप्पा की कृपा का अनुभव करें।

Leave a comment