अपना है सेठ गणपति लाला – भजन लिरिक्स

भगवान गणेश को सभी विघ्नों का नाश करने वाला और समृद्धि प्रदान करने वाला देवता माना जाता है। भक्तगण उन्हें अपना संरक्षक, मार्गदर्शक और परिवार का अभिन्न अंग मानते हैं। अपना है सेठ गणपति लाला भजन में भक्त की निश्छल भक्ति झलकती है, जिसमें वह गणपति बप्पा को अपने जीवन के आधार के रूप में देखता है। जब श्री गणेश कृपा बरसाते हैं, तो हर कष्ट मिट जाता है और जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। आइए, इस भक्तिमय भजन का आनंद लें और गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त करें।

Apana Hai Seth Ganpati Lala

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।1।

रणत भवर दरबार लगा,
बैठा है सरकार वहां,
सिद्धिविनायक सा जग में,
और कोई दातार कहाँ,
सारी दुनिया का वो रखवाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।2।

चार भुजाओं धारी है,
मूसे की असवारी है,
लड्डुवन का तुझे भोग लगे,
भक्तो का हितकारी है,
सारे विघ्नो को इसने टाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।3।

दुंद दुन्दाला सूंड सुंडाला,
मस्तक मोटा कान है,
देवो के सिर मोर गजानन,
ऊँची तेरी शान है,
सबकी झोली में इसने डाला,
अपना है सेंठ गणपति लाला,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेंठ गणपति लाला।4।

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवो में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरण,
करती दुनिया सारी,
देवो में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
अपना है सेठ गणपति लाला।5।

भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करने से मन को अपार शांति और आत्मिक सुख प्राप्त होता है। अपना है सेठ गणपति लाला भजन में गणपति बप्पा की महिमा और उनकी कृपा का अद्भुत वर्णन किया गया है। यदि यह भजन आपके हृदय को भक्तिरस से सराबोर कर गया है, तो गजानन प्रभु तुझको आना पड़ेगा, गजानंद कृपा बरसा दे श्री गणेश वंदना, बेगा सा पधारो जी सभा में म्हारे आओ गणराज और जय गणपति वंदना गणेश जी जैसे अन्य भजनों को भी पढ़ें और गणपति बप्पा की अनुकंपा प्राप्त करें। गणपति बप्पा मोरया!

Leave a comment