आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण देवा

गणपति बप्पा के आगमन से समस्त संसार में आनंद और शुभता की लहर दौड़ जाती है। भक्त जब सच्चे हृदय से उनका स्मरण करते हैं, तो वे हर मनोकामना पूरी करते हैं। आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण देवा भजन में गणेश जी के स्वागत की पावन भावना व्यक्त की गई है। यह भजन प्रेम और श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन होने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस भक्तिपूर्ण भजन को करें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Aayo Gajanan Siddhivinayak Gannayak Gan Deva

आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयों गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

रिद्धि सिद्धि के दाता गजानन,
आए मूषक सवार,
हो जाता हर काम है उनका,
लेते जो इनका नाम,
आयो देवा गणपति देवा,
आयों गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

शिवशंकर की आंख के तारे,
माँ गौरा के राजदुलारे,
आए है अपनी ये नगरिया,
भगतों पे कृपा बरसाने,
आयो देवा गणपति देवा,
आयों गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

प्रथमे पूजे जाते हमेशा,
मंगल करते काटे कलेशा,
भगतों के दुखड़ों को हरते,
मेरे प्यारे बप्पा गणेशा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयों गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

आयो गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा,
आयो देवा गणपति देवा,
आयों गजानन सिद्धिविनायक,
गणनायक गण देवा।।

भगवान गणेश जी की महिमा अपरंपार है। उनकी भक्ति से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। भक्तगण जब प्रेमपूर्वक उनका स्मरण करते हैं, तो वे सभी विघ्नों को हर लेते हैं। गणेश जी की कृपा को और अधिक अनुभव करने के लिए “गजानंद आओ, तुम्हें हम मनाए”, “थाने प्रथम मनावा आज, ओ म्हारा गणायक महाराज”, “ओ गणेश राजा आजा, धूम मची है” जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और अपने मन को भक्तिरस से सराबोर करें। 🚩🙏

Leave a comment