आओ आओ पधारो गणराज जी

भगवान गणेश जी के स्वागत में जब भक्त प्रेमपूर्वक पुकारते हैं, तो वे अपनी कृपा बरसाने अवश्य आते हैं। गणपति बप्पा का आह्वान करने से मन को अपार शांति और शक्ति मिलती है। आओ आओ पधारो गणराज जी भजन में भक्त अपनी भक्ति और प्रेम से बप्पा को आमंत्रित करता है, जिससे जीवन के सारे विघ्न दूर हो जाते हैं। आइए, इस भक्तिमय भजन को करें और गणेश जी की कृपा का अनुभव करें।

Aao Aao Padharo Ganaraj Ji

सबसे पहले तुमको मनाए,
पूरण कीजो काज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी,
आओ आओ पधारों गणराज जी।1।

सबसे पहले तेरी पूजा,
पाछे कोई काम हो दूजा,
तेरी पूजा जब तक ना होवे,
कोई कारज पूर्ण न होवे,
रिद्धि सिद्धि संग आन बिराजो,
रिद्धि सिद्धि संग आन बिराजो,
शिव गौरा के लाल जी,
आओ आओ पधारों गणराज जी।2।

भक्त तुम्हारा करते वंदन,
शुभ शुभ स्वागत शुभ अभिनंदन,
मूसक चढ़कर आओ गजानंद,
खिल जाए भक्तों का चितवन,
इतनी कृपा कीजो भगवन,
इतनी कृपा कीजो भगवन,
दर्शन दीजो आज जी,
आओ आओ पधारों गणराज जी।3।

सबसे पहले तुमको मनाए,
पूरण कीजो काज जी,
आओ आओ पधारो गणराज जी,
आओ आओ पधारों गणराज जी।4।

भगवान गणेश जी की उपस्थिति से हर स्थान पवित्र हो जाता है और भक्तों का जीवन मंगलमय बन जाता है। उनकी कृपा से हर कार्य सफल होता है और समस्त विघ्न दूर हो जाते हैं। गणेश जी की भक्ति को और अधिक गहराई से अनुभव करने के लिए “शिव पार्वती के लल्ला को प्रणाम करें”, “गौरा के राज दुलारे शिव की आँखों के तारे”, “गणराज के चरणों में मेरा बार-बार वंदन” जैसे अन्य भक्तिमय भजनों को भी करें और अपने मन को भक्तिरस से सराबोर करें। 🚩🙏

Share

Leave a comment