भगवान गणेश की स्तुति बिना कोई भी शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। आना गणपति देवा हमारे घर कीर्तन में भजन में भक्त गणेश जी को अपने घर और कीर्तन में सादर आमंत्रित कर रहा है, ताकि उनकी उपस्थिति से संकीर्तन मंगलमय हो जाए। यह भजन श्रद्धा, प्रेम और भक्ति का अद्भुत संगम है, जो गणपति बप्पा की महिमा को दर्शाता है।
Aana Ganapati Deva Hamare Ghar Kirtan Me
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आँगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में।1।
श्रद्धा से हम तेरा पूजन करेंगे,
श्रद्धा से हम तेरा पूजन करेंगे,
मोदक लड्डू का थाल,
हम देंगे तुम्हे भोजन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।2।
रूप अनुपम तुम्हारा गजानन,
रूप अनुपम तुम्हारा गजानन,
ज्यूँ ना भलाई समाय,
हम भक्तो के नैनन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।3।
भक्तो के मन की यही कामना है,
भक्तो के मन की यही कामना है,
बीते हमारा ये जीवन,
गणेशा तेरे चरणन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।4।
बस इतनी किरपा तुम करना गजानन,
बस इतनी किरपा तुम करना गजानन,
खुशियाँ ही खुशियाँ ले आना,
देवा हमारे जीवन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।5।
रिद्धि सिद्धि को भी तुम साथ लाना,
रिद्धि सिद्धि को भी तुम साथ लाना,
उनका भी दर्शन दिखाना,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।6।
लक्ष्मी जी को भी तुम संग में ले आना,
लक्ष्मी जी को भी तुम संग में ले आना,
धन वर्षा तुम कराना,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
आना गणपतिं देवा।7।
आना गणपति देवा,
हमारे घर कीर्तन में,
मंगल कारज हो जब,
हमारे घर आँगन में,
दर्शन दिखाना तुम,
हमको ऐ देवा,
आना होके सवार,
मूषक वाले वाहन में,
आना गणपतिं देवा,
हमारे घर कीर्तन में।8।
गणपति बप्पा का नाम लेने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। अगर यह भजन आपके मन में भक्ति का संचार कर रहा है, तो गणपति मेरे अंगना पधारो, गजानंद स्वामी कर दो करम, सबसे पहले मनाऊँ गणराज गजानंद आ जइयो और भाव सुमन लेकर मैं बैठा गौरी सुत स्वीकार करो जैसे अन्य सुंदर भजनों को भी अवश्य पढ़ें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।
मैं रोहन पंडित, एक श्रद्धालु और हरिद्वार के एक शिव मंदिर में पुजारी हूँ। मैं भक्तों को आरती, मंत्र, चालीसा, स्तोत्र और भजनों की विस्तृत जानकारी अपने वेबसाइट के माध्यम से प्रदान करता हूँ, साथ ही उन्हें पीडीएफ में उपलब्ध कराता हूँ। View Profile 🙏🚩