आज बुधवार है लम्बोदर का वार है भजन लिरिक्स

भगवान गणेश, जिनके हर दिन की पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है, विशेष रूप से बुधवार को उनकी पूजा का महत्व बहुत अधिक है। आज बुधवार है लम्बोदर का वार है भजन में गणेश जी की पूजा और वंदना का विशेष महत्व बताया गया है। यह भजन बुधवार के दिन लम्बोदर (गणेश जी के एक नाम) की पूजा करने की प्रेरणा देता है, ताकि जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जा सके और हर कार्य में सफलता प्राप्त हो।

Aaj Budhvar Hai Lambodar Ka Var Hai

आज बुधवार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।1।

जो नित नाम जपे इनका,
उसके घर वैभव आता है,
इनकी कृपा हुई जिसपर,
मन चाहा फल पाता है,
इनको दया अपार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।2।

कोई हो शुभ काम शुरू,
पहले ये पूजे जाते है,
भले देव सारे आए,
पहले गणेश जी आते है,
तभी सुखी परिवार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।3।

शिव नंदन है सबके प्यारे,
सबका साथ निभाते है,
अगर पुकारे भक्त कोई,
मूषक पे चढ़के आते है,
खुशियों की भरमार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।4।

प्यारे पुत्र है माँ गौरा के,
बिगड़े काम बनाते है,
बडी ख़ुशी से बड़े स्वाद से,
ये तो मोदक खाते है,
पूज रहा संसार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।5।

गणपति बप्पा को भारत में,
मन से पूजा जाता है,
घर में अस्थापित करके,
दरबार सजाया जाता है,
सब उनका उपकार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।6।

आज बुधवार है,
लम्बोदर का वार है,
जिसने पहले इनको पूजा,
उसका बेड़ा पार है।7।

भगवान गणेश की कृपा से बुधवार के दिन किए गए समर्पण और पूजा से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। आज बुधवार है लम्बोदर का वार है भजन के माध्यम से हम बप्पा की पूजा करते हुए उनसे अपने जीवन में आशीर्वाद की कामना करते हैं। यदि यह भजन आपको प्रेरित करता है, तो गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश जय गणेश देवा, गणेश जी की आरती और सिद्धिविनायक जय गणेश भी जरूर पढ़ें और गणेश जी की भक्ति में मग्न हो जाएं। 🚩🙏

Share

Leave a comment