तूने भरा रूप विकराल कालका जय होवे

जब अधर्म अपने चरम पर होता है और संसार में अराजकता फैलती है, तब माँ कालिका अपने विकराल रूप में प्रकट होती हैं। तूने भरा रूप विकराल कालका जय होवे भजन माँ के उस रौद्र और न्यायप्रिय स्वरूप का स्मरण कराता है, जिसमें वे अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और पापियों का संहार करती हैं। यह भजन शक्ति, भक्ति और माँ के प्रति श्रद्धा का अनूठा संगम है, जिसे सुनते ही मन में एक नई ऊर्जा और साहस का संचार होता है।

Tune Bhara Roop Vikaral Kalka Jay Hove

तूने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
कलकत्ते वाली कमाल,
कालका जय होवे,
जयकाली कलकत्ते वाली,
बिगड़ी बात बनाने वाली,
तेरा वचन ना जाय खाली,
तू सारे जग की रखवाली।1।

हाथ मैया के खड़ग विराजे,
खडग विराजे खप्पर साजे,
तेरे गल मुंडन की माल,
कालका जय होवे,
तुने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
जब जब भीड़ पड़ी भक्तों पर,
तूने करी सहाई,
दानव दल पर टूट पड़ी माँ,
रणचंडी बन आई।2।

शमशानों में सजे माँ काली,
छम छम पायल बजती आली,
तेरे खुल्ले लंबे बाल,
कालका जय होवे,
तुने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे।3।

असुरो को तूने संघारा,
पटक पटक कर उनको मारा,
तेरे चरण पड़े महाकाल,
कालका जय होवे,
तुने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे।4।

जय काली कलकत्ते वाली,
बिगड़ी बात बनाने वाली,
तेरा बचन ना जाये खाली,
तू सारे जग की रखवाली,
शीश दया का हाथ माँ रख दो,
बिगडे सारे कारज कर दो,
माँ रख लो भगत का ख्याल,
कालका जय होवे,
तुने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे।5।

तूने भरा रूप विकराल,
कालका जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
जय होवे तेरी जय होवे,
कलकत्ते वाली कमाल,
कालका जय होवे,
जयकाली कलकत्ते वाली,
बिगड़ी बात बनाने वाली,
तेरा वचन ना जाय खाली,
तू सारे जग की रखवाली।6।

“तूने भरा रूप विकराल कालका जय होवे” भजन हमें माँ के अद्भुत शौर्य और शक्ति की याद दिलाता है। माँ सिर्फ ममता और करुणा की देवी ही नहीं, बल्कि न्याय और शत्रुनाशिनी भी हैं। उनकी भक्ति हमें निर्भीक बनाती है और जीवन की हर कठिनाई का सामना करने की प्रेरणा देती है। इसी शक्ति भाव को और प्रबल करने के लिए “[जय अंबे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी]” जैसे भजन भी मन में अपार भक्ति का संचार करते हैं। माँ की महिमा अनंत है, उनकी कृपा सदा बनी रहे! ????????

Leave a comment