Tere Dere Se Bhid Nahi Hatati Hajaro Log Aate Hai Mata Bhajan
तेरे डेरे से भीड़ नही हटती,
हजारो लोग आते है,
हजारो लोग आते है।।
ऊँचे पहाड़ो और,
पथरीली राहो मे,
रुकते नही चाहे,
पड़े छाले पाँवो मे,
तेरे दरश की,
प्यास नही घटती,
हजारो लोग आते है,
हजारो लोग आते है।।
दर पे जो आस लेकर,
तेरे भक्त आते है,
तेरी दया से मन की,
मुराद पाते है,
मइया भक्तो की,
आश पूरी करती,
हजारो लोग आते है,
हजारो लोग आते है।।
मै भी शरण तेरी,
आया माता रानी,
करदो दया माँ,
हे वैष्णोरानी,
तुम तो भक्तो की,
झोलियाँ भरती,
हजारो लोग आते है,
हजारो लोग आते है।।
तेरे डेरे से भीड़ नही हटती,
हजारो लोग आते है,
हजारो लोग आते है।।
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏