Sawan Suhana Aaya Hai Sawan Lakkha Ji Bhajan Lyrics
सावन सुहाना आया है, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन।।
सावन है सुहाना सुहाना सुहाना,
दर्शन माँ का पाना है पाना है पाना।
सावन सुहाना आया है, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन,
चिंत पुर्णी के द्वार गूंजती,
जय जयकार,
चिंता पुर्णी के द्वार गूंजती,
जय जयकार,
भक्तो के मन भाया है, सावन,
सावन सुहाना आया है,
संदेसा माँ का लाया है।।
छम छम बरसाए बारिश,
सावन अलबेला,
माँ के भवन पे लगा,
भक्तो का मेला,
लाल ध्वजा उठाए,
झूमते गाते आए,
दुखड़े मिटाने आया है, सावन,
सावन सुहाना आया हैं, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन।।
झूले पड़े है हर,
आम की डाली,
कन्या का रूप धरे,
माँ शेरावाली,
सखियों को संग में ले,
बगिया में झूला झूले,
झूला झुलाने आया है, सावन,
सावन सुहाना आया हैं, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन।।
सावन में करले ‘सरल’,
मन को पावन,
‘लख्खा’ के संग जाके,
करले माँ के दर्शन,
पाप धूल जाए सारे,
कवळे समझो ये सारे,
किस्मत चमकाने आया है, सावन,
सावन सुहाना आया हैं, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन।।
सावन है सुहाना सुहाना सुहाना,
दर्शन माँ का पाना है पाना है पाना।
सावन सुहाना आया है, सावन,
संदेसा माँ का लाया है, सावन,
चिंत पुर्णी के द्वार गूंजती,
जय जयकार,
चिंता पुर्णी के द्वार गूंजती,
जय जयकार,
भक्तो के मन भाया है, सावन,
सावन सुहाना आया हैं,
संदेसा माँ का लाया है।।
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏