Sawan Ki Barse Badariya Maa Ki Bhigi Chunariya Bhajan Lyrics
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
भीगी चुनरिया माँ की,
भीगी चुनरिया,
सावन की बरसें बदरिया,
माँ की भीगी चुनरिया।।
लाल चोला मैया का चम चम चमके,
माथे की बिंदिया भी दम दम दमके,
हाथो में झलके मुंदरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरीया,
माँ की भीगी चुनरिया।।
छाई हरियाली झूमे अम्बुवा की डाली,
होके मतवाली कूके कोयलिया काली,
बादल में कड़के बिजुरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरीया,
माँ की भीगी चुनरिया।।
ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा,
कैसे चढ़ु पाँव फिसले है मेरा,
टेडी मेड़ी है डगरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरीया,
माँ की भीगी चुनरिया।।
काली घटा पानी भर भर के लाई,
झूला झूले वैष्णो माई,
हम सब पे माँ की नजरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसे बदरीया,
माँ की भीगी चुनरिया।।
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरिया,
भीगी चुनरिया माँ की भीगी चुनरिया,
सावन की बरसें बदरिया,
माँ की भीगी चुनरिया।।

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile