नवरात्रि का पर्व देवी माँ के स्वागत और भक्ति का अनुपम अवसर होता है। जब श्रद्धालु माँ के चरणों में अपना प्रेम अर्पित करते हैं, तो उनकी भक्ति के सुरों में गूँज उठती है आस्था की मिठास। नवरातों में शेरावाली मेरे घर भी आ जाना, माँ दुर्गा के भक्तों की उसी सच्ची पुकार को व्यक्त करता है। यह भजन माँ से अपने घर पधारने की विनती करता है, जिससे उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को सुख-शांति से भर दे।
Navrato Me Sherawali Mere Ghar Bhi Aa Jana Lyrics
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना,
चरण पखारूँ आरती उतारूँ,
आकर भोग लगा जाना,
नवरातो में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।
तेरी ज्योति से जोतावाली,
चारों तरफ उजियाला है,
मैहर करो माँ मेहरवाली,
तू ही कश्ती का किनारा है,
माँ बेटे का रिश्ता जग में,
मैया सबसे पुराना है,
नवरातो में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।।
लाल लाल चुनरी लाल चूड़ा,
तेरे मन को भाए माँ,
रोली मोली कुमकुम मेहंदी,
तुझको खूब लुभाए माँ,
सिंह सवारी करके मैया,
एक बार दर्श दिखा जाना,
नवरातो में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।।
नवरुपों का दर्शन करके,
मैंने तुझको पाया है,
चाँद सितारें फूल और खुशबु,
तुझमे ब्रम्हांड समाया है,
‘पुरवा’ कहे माँ जनम जनम तक,
तेरा दर्शन पाना है,
नवरातो में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।।
नवरातों में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना,
चरण पखारूँ आरती उतारूँ,
आकर भोग लगा जाना,
नवरातो में शेरावाली,
मेरे घर भी आ जाना।।
Singer – Poorva Mishra
माँ शेरावाली के प्रति ऐसी सच्ची विनती और श्रद्धा हर भक्त के हृदय को भक्तिरस से सराबोर कर देती है। जब माँ का आशीर्वाद हमारे घर-आँगन में आता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। अगर आपको यह भजन पसंद आया, तो दुनिया चले ना श्रीराम के बिना जैसे अन्य माँ दुर्गा के भजन भी आपकी भक्ति को और प्रगाढ़ कर सकते हैं। माँ की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और आनंद बना रहे। जय माता दी! 🙏

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile