Nache Vir Hanuman Maa Ke Mandir Mien Bhajan Lyrics
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में,
देवे आशीष भगवान माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
माता जानकी की भी लेवे बलैया,
भक्त चढ़ावे देखो नारियल रुपैया,
अंजनी देवे वरदान माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
लाल लंगोटा पहने लाल चुनरिया,
होके मगन देखो नाचे लांगुरिया,
देवता हुए मेहरबान माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
रिद्धि सिद्धि आ ढोलक बजावे,
ताली बजावे हनुमान को नचावे,
मस्त मलंग दरबान माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
माथे ऊपर लागे तिलक सुहाना,
‘बैरागी’ प्यारे लागे वीर हनुमाना,
भक्तो का करे कल्याण माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में,
देवे आशीष भगवान माँ के मंदिर में,
नाचे वीर हनुमान माँ के मंदिर में।।
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏