माई तू सकल जगत आधार भजन मां दुर्गा की महिमा का गुणगान करता है, जो संपूर्ण ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री हैं। जब जीवन में अंधकार घिर आता है, तब मां की भक्ति हमें शक्ति और सहारा देती है। इस भजन में मां की असीम कृपा, प्रेम और सहारे की भावना भरी हुई है, जो भक्तों के हृदय को श्रद्धा से भर देती है। आइए, इस भजन के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का आनंद लें और उनकी भक्ति में डूब जाएं।
Mayi Tu Sakal Jagat Aadhar
माई तू सकल जगत आधार,
जननी अद्भुत रूप तिहारौ,
को करि सकै सम्हार,
तू ही परमप्रकृति अरु तू ही,
परमपुरुष करतार,
माई तु सकल जगत आधार।1।
किंचिन्मात्र भेद कछु नाहीं,
गुनिजन कहत विचार,
मतिभ्रम भेद ऊपजै उर में,
समय सृजन-संसार,
माई तु सकल जगत आधार।2।
कीन्हें प्रकट रजोगुण परवश,
ब्रह्मा सिरजनहार,
महासरस्वती करती जिनकी,
आठों-याम सुमार,
माई तु सकल जगत आधार।3।
सत्व-गुनन से पूरन कीन्हों,
नारायन अवतार,
‘कमला’ संग रहें क्षीरोदधि,
जग के पालनहार,
माई तु सकल जगत आधार।4।
कीन्हें प्रकट तमोगुण धारक,
शिव जग हेतु संहार,
जो नित करते रमण,
भवानी सँग श्रीशैल विहार,
माई तु सकल जगत आधार।5।
भुवनेश्वरि तव श्रीचरणों में,
करूँ सतत मनुहार,
काम-क्रोध-मद-लोभ-मोह पर,
माते करो प्रहार,
माई तु सकल जगत आधार।6।
जन्म-जन्म मम-मति भक्ति में,
लागी रहे तिहार,
मैं ‘अशोक’ तव चरण-शरण हूँ,
रहो हृदय साकार,
माई तु सकल जगत आधार।7।
माई तू सकल जगत आधार,
जननी अद्भुत रूप तिहारौ,
को करि सकै सम्हार,
तू ही परमप्रकृति अरु तू ही,
परमपुरुष करतार,
माई तु सकल जगत आधार।8।
मां दुर्गा सृष्टि की आधार हैं, जो भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। जब भी मन विचलित हो, तो उनकी भक्ति हमें संबल देती है। अगर यह भजन आपको अच्छा लगा, तो “अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी” भजन भी जरूर पढ़ें, जिसमें मां के नाम स्मरण की महिमा का वर्णन किया गया है। जय माता दी! 🙏✨

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile