लाल लाल चुनरी की अजब कहानी माता भजन लिरिक्स

लाल लाल चुनरी की अजब कहानी माता भजन माँ दुर्गा की कृपा और उनके चमत्कारों की महिमा का वर्णन करता है। माँ की लाल चुनरी सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि भक्तों के विश्वास और आस्था का प्रतीक होती है। यह चुनरी माँ के चरणों में अर्पित होते ही हर भक्त के कष्ट हर लेती है और जीवन में सुख-शांति भर देती है।

Lal Lal Chunari Ki Ajab Kahani Mata Bhajan Lyrics

दोहा –
लाली मेरी मात की,
जित देखूं तित लाल,
लाली देखन मैं गया,
मैं भी हो गया लाल।

लाल लाल चुनरी की अजब कहानी,
ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी,
अंबे भवानी जगदंबे भवानी,
अंबे भवानी जगदंबे भवानी।।

ब्रह्मा जी ने इसको बनाया,
विष्णु ने डारी जरतारी,
चम चम चम चम चमके चुनरिया,
भोले ने है रंग डारी,
भक्ति भाव से भगत चढ़ाते,
भक्ति भाव से भगत चढ़ाते,
जो है प्रीत की निशानी,
लाल लाल चुनरीं की अजब कहानी,
ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी।।

मैया के भावे मोरी लाल चुनरिया,
जी भर देखूं पर हटे ना नजरिया,
मैया के भावे मोरी लाल चुनरिया,
जी भर देखूं पर हटे ना नजरिया,
तोहे ध्याऊ में सांझ सवेरे,
तोहे ध्याऊ में सांझ सवेरे,
तु जगत की मां वरदानी,
लाल लाल चुनरीं की अजब कहानी,
ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी।।

प्रीत का बंधन कभी ना टूटे,
मैया मोरी तू ना रूठे,
दम जो निकले तेरे चरणों में,
‘साहिल’ का ये दर न छूटे,
माफ हमे मां कर देना गर,
माफ हमें मां कर देना गर,
हो जाए जो नादानी,
लाल लाल चुनरीं की अजब कहानी,
ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी।।

लाल लाल चुनरीं की अजब कहानी,
ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी,
अंबे भवानी जगदंबे भवानी,
अंबे भवानी जगदंबे भवानी।।

गायक – कमलेश सोनी।

माँ दुर्गा की महिमा अनंत है, उनकी कृपा जिस पर होती है, उसका जीवन संवर जाता है। लाल चुनरी के पीछे छिपी यह भक्ति की कहानी हमें सिखाती है कि सच्चे मन से माँ को याद करने पर वे हमेशा हमारी रक्षा करती हैं। अगर यह भजन आपको पसंद आया, तो “शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये” और “बिगड़ी बनाने आजा एक बार मेरी मैया” जैसे अन्य भजन भी आपको माँ की भक्ति में लीन कर देंगे। जय माता दी! 🙏✨

Leave a comment