जिस माँ ने तुमको जनम दिया, दिल उसका दुखाना ना चाहिए यह भजन माँ के प्रति अपार श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है। माँ का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरि है। वह हमारे लिए कष्टों को सहन करती हैं, हमें जीवन देती हैं और हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। इस भजन के माध्यम से हम माँ के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हैं।
Jis Maa Ne Tumko Janam Diya Dil Uska Dukhana Na Chahiye
जिस माँ ने तुमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
अपनी माता के दामन में,
कभी दाग लगाना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
नौ महीने गर्भ में जिसने रखा,
उस माँ को भुलाना ना चाहिए,
अपनी माँ को वृद्ध आश्रम में,
हमें छोड़ के आना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
जिस माँ ने दुःख पिलाया है,
उसे भूखा सुलाना ना चाहिए,
इश्वर के जैसी माँ होती,
उसे कभी सताना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
जिस आँख में ममता बहती है,
उस माँ को रुलाना ना चाहिए,
अपने बच्चो से गैरो सा,
व्यवहार कराना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
माँ जैसा जग में कोई नहीं,
उसको तडपाना ना चाहिए,
किसी बात पे माँ गर डांट भी दे,
उसे दिल पे लगाना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
जिस माँ ने तुमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए,
अपनी माता के दामन में,
कभी दाग लगाना ना चाहिए,
जिस माँ नें तूमको जनम दिया,
दिल उसका दुखाना ना चाहिए।।
“जिस माँ ने तुमको जनम दिया” भजन हमें यह सिखाता है कि हमें अपनी माँ की महिमा और त्याग को समझकर उनका सम्मान करना चाहिए। माँ के बिना जीवन अधूरा है, और उनका दिल कभी दुखाना नहीं चाहिए। यदि आपको यह भजन पसंद आया हो, तो आप और भी भक्ति भजनों का आनंद ले सकते हैं जैसे “माँ के आँचल की छाया तू और कहीं ना पाएगा”, “गणपति बप्पा मोरया”, और “जय हो जय हो तुम्हारी माँ विंध्याचली”। इन भजनों के माध्यम से हम माँ के प्रति अपनी श्रद्धा को और भी गहरा सकते हैं।