गाड़ी चलती है जीवन की मैया तेरे भरोसे पे भजन जीवन की अनिश्चितताओं को माँ के आशीर्वाद और विश्वास पर आधारित एक प्रेरक भक्ति गीत है। यह भजन यह संदेश देता है कि जीवन की गाड़ी किसी भी स्थिति में तभी सही दिशा में चल सकती है जब हम अपनी माता के ऊपर विश्वास और भरोसा रखें। हर चुनौती को पार करने की ताकत केवल माँ की कृपा से ही मिलती है।
Gadi Chalti Hai Jeevan Ki Maiya Tere Bharose Pe Bhajan Lyrics
गाड़ी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
रहती कमी नही अनधन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
मात पिता ही तुमको माना,
मैं हो गया मैया तेरा दीवाना,
बदले किस्मत सेबक जन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
जब से तेरा नाम लिया है,
सब कुछ तुम पे छोड़ दिया है,
मस्ती अजब मिली तन मन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
जो श्रद्धा से निशदिन ध्यावे,
वरदाती वर तुझसे पावे,
बदले किस्मत सेवक जन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
सारे जगत की तू महामाई,
हरीश ने मैया तेरी महिमा गाई,
लागी लगन तेरे भूलन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
गाड़ी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
रहती कमी नही अनधन की,
मैया तेरे भरोसे पे,
गाडी चलती है जीवन की,
मैया तेरे भरोसे पे।।
माँ के आशीर्वाद से जीवन की राहों पर हर कदम आसान हो जाता है। इस भजन के माध्यम से हम यह महसूस कर सकते हैं कि कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती जब तक हम अपने दिल में माँ का विश्वास और आशीर्वाद रखते हैं। अगर आप इस भजन को पसंद करते हैं, तो “माँ की कृपा से जीवन में सुख” और “माँ के आशीर्वाद से हर कदम पर विजय” जैसे अन्य भक्ति गीतों का भी आनंद लें। जय माता दी!

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile