Door Huye Sab Gam Ke Badal Maa Ka Sir Pe Hath Hai Lyrics
दूर हुए सब गम के बादल,
माँ का सिर पे हाथ है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है।।
जीवन में दुःख बहुत है झेले,
अब ना दुःख हम झेलेंगे,
दुनिया ने हमसे है खेला,
अब उनसे हम खेलेंगे,
मेरी खुशहाली जो रोके,
अब किसकी औकात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है।।
मेरी झोली भर दी माँ ने,
जो माँगा वो माँ ने दिया,
सुख दुःख में मेरे परिवार का,
मैया ने है साथ दिया,
जिसने माँ को मन से चाहा,
मिली उसे सौगात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है।।
वो है बड़े नसीबो वाला,
जिसके घर माँ आती है,
खुशियाँ दे के अम्बे मैया,
दुःख सारे ले जाती है,
जय जयकार करेंगे माँ का,
जागे वाली रात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है।।
दूर हुए सब गम के बादल,
माँ का सिर पे हाथ है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है,
साथ हमारे अम्बे माँ है,
डरने की क्या बात है।।
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏