Doob Chalo Din Mai Doob Chalo Din Bhajan Lyrics
डूब चलो दिन माई डूब चलो दिन,
सांझ भई मन्दिर में डूब चलो दिन।।
काहे के मैया दिवला बनो है,
काहे के डारि डोर मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
सोने के मैया दिवला बनो है,
रुबा की डारि डोर मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
कौना सुहागन दिवरा जरावे,
कौना ने डारि डोर मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
सीता सुहागन दिवरा जरावे,
रामा ने डारि डोर मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
काहाँ बनी मोरी माई की मढ़ैया,
कौन है रखवारी मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
ऊँची पहड़िया बनी माई की मढ़ैया,
लंगुरे है रखवारी मोरी माँ,
डूब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
कुमर सुमर माई तोरे जस गावे,
मैया लगा दो पार मोरी मैया,
डुब चलो दिन माई डुब चलो दिन।।
डुब चलो दिन माई डूब चलो दिन,
सांझ भई मन्दिर में डूब चलो दिन।।

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile