Dar Dar Ka Bhatakana Chhut Gaya Jabse Maa Tera Dwar Mila Bhajan Lyrics
दर दर का भटकना छूट गया,
जबसे माँ तेरा द्वार मिला,
द्वार मिला, द्वार मिला,
आँखों से बहते आंसू रुके,
बेटे को माँ का प्यार मिला,
प्यार मिला, प्यार मिला।।
मन का हर विकार गया,
मिल जो द्वार गया,
विपदा दूर भगी,
सोइ तक़दीर जगी,
मजधार में अटका बेड़ा जो,
पल में लगा वो पार मिला,
पार मिला, पार मिला,
आँखों से बहते आंसू रुके,
बेटे को माँ का प्यार मिला,
प्यार मिला, प्यार मिला।।
महिमा अपार है माँ,
पूजे संसार है माँ,
ममता महान तेरी,
ऊँची है शान तेरी,
भक्ति से शक्ति मिलती है,
जीवन का यही सार मिला,
सार मिला, सार मिला,
दर दर का भटकना छूट गया,
जबसे माँ तेरा द्वार मिला,
द्वार मिला, द्वार मिला,
आँखों से बहते आंसू रुके,
बेटे को माँ का प्यार मिला,
प्यार मिला, प्यार मिला।।
मांगता वर में यही,
छूटे ना दर माँ कभी,
तेरा गुणगान रहे,
चरणों में ध्यान रहे,
लख्खा की उलझन सरल हुई,
मन से जो माँ का तार मिला,
तार मिला, तार मिला,
आँखों से बहते आंसू रुके,
बेटे को माँ का प्यार मिला,
प्यार मिला, प्यार मिला।।
दर दर का भटकना छूट गया,
जबसे माँ तेरा द्वार मिला,
द्वार मिला, द्वार मिला,
आँखों से बहते आंसू रुके,
बेटे को माँ का प्यार मिला,
प्यार मिला, प्यार मिला।।

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile