जीवन में संतों और गुरु की कृपा अनमोल होती है, और उनकी दी हुई शिक्षा सच्चे मार्ग की ओर ले जाती है। चुनर जो ओढ़ी है नही वो तोरी है भजन हमें इस गूढ़ सत्य की ओर ले जाता है कि यह सांसारिक आडंबर नश्वर हैं, और हमें अपने सतगुरु की छत्रछाया में सच्चा मार्ग अपनाना चाहिए। आइए इस भजन को पढ़कर आत्मा को आध्यात्मिक शांति प्रदान करें।
Chunar Jo Odhi Hai Nahi Vo Tori Hai Bhajan Lyrics
चुनर जो ओढ़ी है,
नही वो तोरी है,
करियो न इसका गुरूर,
नही ये साधन श्रगाँर का,
चुनर जो ओढ़ी है।।
अनमोल चुनरिया है ये,
इसको ना मैली करना,
दौबारा ये तुझको,
मिल पाएगी न वर्ना,
सँदेशा है यही है यही,
गुरुवर के द्वार का।
चुनर जो ओढ़ी हैं,
नही वो तोरी है,
करियो न इसका गुरूर,
नही ये साधन श्रगाँर का,
चुनर जो ओढ़ी है।।
भोग के लख चौरासी,
तू मानुष तन ये पाया,
सतगुरु की कृपा से,
फिर नाम दान है पाया,
करले तू अब जतन अब जतन,
अपने उद्धार का।
चुनर जो ओढ़ी हैं,
नही वो तोरी है,
करियो न इसका गुरूर,
नही ये साधन श्रगाँर का,
चुनर जो ओढ़ी है।।
है तू किस्मत वाला,
सतगुरु ने किया भरोसा,
दुनिया की बातो में ना,
खा जाना तू धोखा,
साधन है एक यही एक यही,
तेरे उद्धार का।
चुनर जो ओढ़ी हैं,
नही वो तोरी है,
करियो न इसका गुरूर,
नही ये साधन श्रगाँर का,
चुनर जो ओढ़ी है।।
चुनर जो ओढ़ी है,
नही वो तोरी है,
करियो न इसका गुरूर,
नही ये साधन श्रगाँर का,
चुनर जो ओढ़ी है।।
गुरुदेव की महिमा अपार है, उनकी कृपा से ही जीवन की सच्ची राह दिखाई देती है। इस भजन के माध्यम से हमें यह समझने का अवसर मिलता है कि असली आश्रय केवल सतगुरु के चरणों में ही है। आगे “तेरे चरणों में सतगुरु मेरी प्रीत हो”, “गुरुदेव तुम्हारे चरणों में बैकुंठ का वास लगे”, “जो गए गुरु द्वारे भव से पार हो गए” और “तेरी महिमा को न जानूं मैं गुरुदेव” जैसे भजनों को भी पढ़ें और गुरुदेव की महिमा का रसास्वादन करें।
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏