अपने बच्चो से मिलने माँ आई भजन एक भावुक भजन है, जो माँ दुर्गा की मातृ स्नेह और प्रेम को प्रदर्शित करता है। यह भजन उन भक्तों की भावनाओं को दर्शाता है, जो माँ दुर्गा के दर्शन के लिए उनके दरबार में आकर अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। इसमें बताया गया है कि माँ अपने बच्चों के साथ हमेशा रहती हैं और जब भी उनका आह्वान किया जाता है, वह हमेशा अपने भक्तों के पास आकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं।
Apne Baccho Se Milane Maa Aayi
माँ को मनालो दिल से रिझालो,
देखो खुशियो की बेला है आई,
आई रे आई होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई,
अपने बच्चों से मिलने माँ आई।।
सुन के पुकार आई बच्चो के द्वार,
देखो खुशियां लुटाने है आई,
भूलो सारे गम होके मस्त मलंग,
सब झूमो नाचो गाओ बधाई,
बजी खुशियो की ताल,
जिसपे झूमा संसार,
कही प्रेम श्रद्धा की शहनाई,
आई रे आई होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आई।।
चूड़ा भी लाल मां की चुनर भी लाल,
बड़ी प्यारी लगे मैया रानी,
मैया के नैनो से करुणा बहे,
मां तो ममता की मूरत सुहानी,
बच्चो की प्यारी,
मां तो है जग से न्यारी,
वो तो हर एक के दिल में समाई,
आई रे आई होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आई।।
मत हो उदास मां के चरणों के पास,
जाके अपने तू दिल की सुनाना,
मिट जाए तेरे सारे दिल के जख्म,
मां लुटा देगी प्यार का खजाना,
‘श्यामां’ की अर्जी ना करू खुदगर्जी,
मेरे सर पर हो कृपा सदा ही,
आई रे आई होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चों से मिलने माँ आई।।
माँ को मनालो दिल से रिझालो,
देखो खुशियो की बेला है आई,
आई रे आई होके सिंह पे सवार,
अपने बच्चो से मिलने माँ आई,
अपने बच्चों से मिलने माँ आई।।
गायक / प्रेषक – श्यामां (सोनू शर्मा)
“अपने बच्चों से मिलने माँ आई” भजन में माँ के प्रति प्रेम और उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति को महसूस किया जाता है। यह भजन यह दर्शाता है कि माँ दुर्गा अपने भक्तों के दर्द और कष्ट को समझती हैं और उनके जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमेशा उनके पास होती हैं। माँ के ऐसे ही आशीर्वाद से हम अपने जीवन को सहज और सुखमय बना सकते हैं। इसी तरह के भजनों में [“तेरे द्वार पे आने वालो ने क्या अजब नज़ारा देखा है”](भजन का लिंक) और [“तेरे सलकनपुर स्थान दुर्गा महारानी”](भजन का लिंक) जैसे भजन भी माँ दुर्गा के दिव्य आशीर्वाद को महसूस कराते हैं। जय माँ दुर्गा! 🙏
मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile 🚩🙏