Amrit Ki Barse Badariya Ambe Maa Ki Duariya Bhajan Lyrics
अमृत की बरसे बदरिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसे बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
दादुर मोर पपीहा बोले,
पपीहा बोले पपीहा बोले,
कूके काली कोयलिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
शीश मुकुट कानों में कुण्डल,
सोवे लाल चुनरिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
माथे की बिन्दिया चमचम चमके,
चमचम चमके चमचम चमके,
माथे की बिन्दिया चमचम चमके,
जैसे गगन में बिजुरिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
सूरज चन्दा आरती उतारे,
पवन बुहारे डगरिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
ब्रम्हा बिष्णु शंकर नाचे,
शंकर नाचे भोला नाचे,
मोहन बजाये बाँसुरिया,
अम्बे माँ की दुअरिया,
अमृत की बरसें बदरिया,
ओये मेरी माँ की दुअरिया।।
ओ प्रेम से बोलो जय माता दी,
ओ सारे बोलो जय माता दी,
ओ आते बोलो जय माता दी,
ओ जाते बोलो जय माता दी,
ओए कष्ट निवारे जय माता दी,
माँ पार उतारे जय माता दी,
मेरी माँ भोली जय माता दी,
भर देती झोली जय माता दी,
माँ जोड़े दर्पण जय माता दी,
माँ देदे दर्शन जय माता दी,
ओ जय माता दी, जय माता दी,
जय माता दी, जय माता दी।।
इसी तरह के हजारों भजनों को,
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए,
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।

मैं मां दुर्गा की आराधना व पूजा-पाठ में गहरी आस्था रखती हूं। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करती हूं और मां दुर्गा से जुड़े शक्तिशाली मंत्र, दिव्य आरती, चालीसा एवं अन्य पवित्र धार्मिक सामग्री भक्तों के साथ साझा करती हूं। मेरा उद्देश्य श्रद्धालुओं को सही पूजा विधि सिखाना और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर प्रेरित कर कृपा प्राप्त करने में सहायक बनना है। View Profile