ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम देशभक्ति गीत हमारे देश के प्रति अटूट वफादारी और समर्पण की भावना को बखूबी प्रस्तुत करता है। यह गीत हर भारतीय के दिल में अपने वतन के लिए गर्व और प्रेम जगाता है। आइए, इस गीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करें।
Ye Vatan Ye Vatan Humko Teri Kasam Deshbhakti Geet Lyrics
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे।
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम,
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन।।
कोई पंजाब से,
कोई महाराष्ट्र से,
कोई यूपी से है।
कोई बंगाल से,
तेरी पूजा की थाली में लाये हैं हम,
फूल हर रंग के आज हर डाल से,
नाम कुछ भी सही पर लगन एक है।
जोत से जोत दिल की जगा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन।।
तेरी जानिब उठी,
जो कहर की नज़र,
उस नज़र को झुका।
के ही दम लेंगे हम,
तेरी धरती पे है जो कदम ग़ैर का,
उस कदम का निशां तक मिटा देंगे हम,
जो भी दीवार आयेगी अब सामने।
ठोकरों से उसे हम गिरा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन।।
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे,
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम।
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन।।
देश के प्रति वफादारी और प्रेम की भावना से परिपूर्ण यह गीत ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम हमारे हृदय में देशभक्ति की लौ को प्रज्वलित करता है। इसी क्रम में आप Kar Chale Hum Fida Jan-O-Tan Sathiyo, Vatan Ke Siwa Kuchh Na Chahat Karenge – Deshbhakti Geet, Azadi Diwas Aaya Hai Har Ghar Tiranga Laharaya Lyrics को भी पढ़ सकते हैं, जो देश प्रेम को और मजबूत बनाते हैं।