उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती देशभक्ति गीत लिरिक्स

उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती देशभक्ति गीत युवाओं को जागरूक करने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने वाला एक शक्तिशाली संदेश देता है। यह गीत हमें याद दिलाता है कि देश की तरक्की और सुरक्षा में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आइए, इस गीत के साथ हम अपने कर्तव्यों को समझें और देश के लिए समर्पित हों।

Utho Jawano Desh Ke Vasundhar Pukarati Deshbhakti Geet Lyrics

उठो जवान देश के,
वसुंधरा पुकारती।
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

रगों में तेरे बह रहा है,
खून राम श्याम का,
जगदगुरु गोविन्द और।
राजपूती शान का,
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी।
साथ तेरे भारती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

है शत्रु दनदना रहा,
चहुँ दिशा में देश की।
पता बता रही हमें,
किरण किरण दिनेश की।
वो चक्रवर्ती विश्वजयी,
मात्रभूमि हारती।
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

उठा कदम बढ़ा कदम,
कदम कदम बढ़ाये जा।
कदम कदम पे दुश्मनों के,
धड़ से सर उड़ाए जा,
उठेगा विश्व हाथ जोड़।
करने तेरी आरती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

उठो जवान देश के,
वसुंधरा पुकारती।
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

देश की पुकार और युवाओं के समर्पण की भावना से भरपूर यह गीत उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती हमें राष्ट्र की सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसी भावना को बनाए रखते हुए आप तेरी मिट्टी में मिल जावा गीत लिरिक्स, भारत की इस पुण्य धरा पर शुभ परिवर्तन लायेगें लिरिक्स, यह कल कल छल छल बहती क्या कहती गंगा धारा लिरिक्स को भी पढ़ सकते हैं, जो हमारे देश प्रेम को और प्रगाढ़ करते हैं।

Share

Leave a comment